मैट्रिक परीक्षा . संगीनों के साये छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

केंद्रों पर व्यवस्था रही चुस्त-दुरुस्त पहले दिन शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में ली गयी परीक्षा अधिकारी करते रहे निरीक्षण कटिहार : जिले के 31 केंद्रों पर शुक्रवार से मैट्रिक की परीक्षा कदाचारमुक्त व स्वच्छ वातावरण में शुरू हो गया. दोनों पालियों में संपन्न हुई परीक्षा में आज पहले दिन एक भी छात्र-छात्राएं कदाचार के आरोप […]

विज्ञापन

केंद्रों पर व्यवस्था रही चुस्त-दुरुस्त

पहले दिन शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में ली गयी परीक्षा अधिकारी करते रहे निरीक्षण
कटिहार : जिले के 31 केंद्रों पर शुक्रवार से मैट्रिक की परीक्षा कदाचारमुक्त व स्वच्छ वातावरण में शुरू हो गया. दोनों पालियों में संपन्न हुई परीक्षा में आज पहले दिन एक भी छात्र-छात्राएं कदाचार के आरोप में निष्कासित नहीं किये गये. हालांकि आज दोनों पालियों में छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी विषय का परीक्षा दिया. परीक्षा को कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल की तैनाती की गयी है. जबकि जिला पदाधिकारी ललन जी ने कई परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया.
डीएम-डीइओ ने लिया जायजा : जिला पदाधिकारी ललन जी ने परीक्षा के आज पहले दिन शहर के कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा संचालन का जायजा लिया. कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन पर डीएम ने संतोष जताया. इधर डीइओ श्री राम सिंह ने महेश्वरी एकेडमी, मारवाड़ी पाठशाला, चिल्ड्रेन हैपी होम, उमादेवी बालिका उवि, हरिशंकर नायक उच्चतर मावि, सूर-तुलसी इंटर कॉलेज आदि परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा संचालन का जायजा लिया. डीइओ ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में चल रहा है.
भारी मन से दी अंग्रेजी की परीक्षा :प्रथम पाली में परीक्षा देकर निकले छात्र सुजीत कुमार ने कहा कि अंग्रेजी की परीक्षा देने में थोड़ी कठिनाई हुई. कुछ प्रश्न कठिन था. वहीं निशु कुमारी ने कहा कि अंग्रेजी के प्रश्न-पत्र में कई सवाल कठिन थे. जबकि सुप्रिया कुमारी ने कहा कि अंग्रेजी की परीक्षा में अधिकांश प्रश्न सरल थे. आसानी से वह सवालों के जवाब दिये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन