डीएम के यहां चार दर्जन से अधिक लोगों ने दिया आवेदन
कटिहार : डीएम के जनता दरबार में गुरुवार को चार दर्जन से भी अधिक लोगों ने आवेदन दिया. मनिहारी अंचल के मौजा जगवटी के खाता नं 157 के भूमि को विशेश्वर राय के द्वारा बिक्री से रोकने के संदर्भ में, महेशपुर पंचायत में ग्रामीण सरफराज, जमशीदा खातून, आमुरी खातून के छत के उपर से 11 […]
कटिहार : डीएम के जनता दरबार में गुरुवार को चार दर्जन से भी अधिक लोगों ने आवेदन दिया. मनिहारी अंचल के मौजा जगवटी के खाता नं 157 के भूमि को विशेश्वर राय के द्वारा बिक्री से रोकने के संदर्भ में, महेशपुर पंचायत में ग्रामीण सरफराज, जमशीदा खातून, आमुरी खातून के छत के उपर से 11 हजार उच्च क्षमता तार को हटाने को लेकर, फलका प्रखंड के शब्दा पंचायत के ठेकेदार के द्वारा बांस भिठ्ठी को काट कर सड़क बनाने को लेकर
सोहन पासवान पिता राम गति पासवान, कोढा प्रखंड निवासी ने विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर आवेदन दिया. आवेदन में दर्शाया कि उसने विद्युत बिल का भुगतान कर दिया है लेकिन उसके बिल की राशि में उक्त राशि घटाया नहीं जा रहा है. बढ़े हुए राशि का बार बार बिल भेज रहा है. पीडि़त ने यह भी कहा कि इसकी शिकायत कई बार विद्युत विभाग में की है लेकिन उसकी सुनने वाला वहां कोई नहीं है. फलका अंचल अंतर्गत शब्दा पंचायत के सिमरिया के रूचदेव गांव में दबंग लोगों द्वारा सरकारी की जमीन पर जबरन पक्का मकान बनाने की शिकायत की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










