अपराधियों ने घर में घुस कर किया हमला

Updated:
विज्ञापन

अपरािधयों ने देर राित्र किया हमला घर में सोये 65 वर्षीय राम प्रसाद राय के सिर, कान, नाक, गला पर किया गया प्रहार घायल के बयान पर हुआ मामला दर्ज बरारी : बरारी थाना क्षेत्र के रौनिया पंचायत के रौनिया गांव में सोमवार की देर रात्रि घर में सोये 65 वर्षीय राम प्रसाद राय की […]

विज्ञापन

अपरािधयों ने देर राित्र किया हमला

घर में सोये 65 वर्षीय राम प्रसाद राय के सिर, कान, नाक, गला पर किया
गया प्रहार
घायल के बयान पर हुआ मामला दर्ज
बरारी : बरारी थाना क्षेत्र के रौनिया पंचायत के रौनिया गांव में सोमवार की देर रात्रि घर में सोये 65 वर्षीय राम प्रसाद राय की धारदार हथियार से अपराधियों ने सिर, कान, नाक, गला को बुरी तरह काट कर जख्मी कर दिया. घायल अवस्था में रेफरल हॉस्पिटल बरारी से प्राथमिक उपचार कर सदर हॉस्पिटल कटिहार भेजा. बरारी थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने घायल वृद्ध के फर्द बयान पर मामला दर्ज किया. जख्मी रामप्रसाद राय की स्थिति गंभीर बनी हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रौनिया गांव के 65 वर्षीय रामप्रसाद राय, पोता पंकज कुमार अपने घर में गहरी नींद में सोये थे.
रात्रि ग्यारह बजे के करीब कुछ व्यक्ति के द्वारा सोये हुए रामप्रसाद राय पर धारदार हथियार से हमला कर जान से मारने का पूरा प्रयास किया. लेकिन घर में सोये परिजन को आवाज सुनाई दी और जब तक लोग उठते तब तक अपराधी रामप्रसाद राय को मृत समझ कर भाग गया. हालत गंभीर देख घटना की जानकारी बरारी थाना को दी. पुलिस द्वारा रेफरल हॉस्पिटल बरारी में प्राथमिक उपचार डॉक्टर के द्वारा कराया गया.
स्थिति गंभीर देख जख्मी रामप्रसाद को सदर अस्पताल रेफर किया गया. गंभीर रूप से जख्मी रामप्रसाद राय के फर्द बयान पर नया टोला रौनिया के रामप्रसाद सिंह एवं बिंदेसर सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया है. थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने कांड संख्या 17/2016 धारा 307/34 भादवि दर्ज कर अनुसंधान में जुट गयी है. घटना को लेकर सड़क निर्माण भूमि बताया जाता है. नया टोला जाने का एक परिया रास्ता है. सड़क बनाने को लेकर विवाद बताया जाता है. इस घटना से रौनिया गांव में भय व्याप्त है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन