फाटक के खुलने के इंतजार में घंटों फंसे रहते हैं राहगीर

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : शहर के चारो तरफ से रेलवे के क्षेत्रों से घिरा है. यही कारण है कि पूरे शहर से निकलने के लिए लोगों को कहीं न कहीं एक रेल फाटक से गुजरना पड़ता है. चारों दिशा में रेल फाटक तो लगाया गया है लेकिन इन फाटक से गुजरने वाले लोगों की परेशानी को खत्म […]

विज्ञापन

कटिहार : शहर के चारो तरफ से रेलवे के क्षेत्रों से घिरा है. यही कारण है कि पूरे शहर से निकलने के लिए लोगों को कहीं न कहीं एक रेल फाटक से गुजरना पड़ता है. चारों दिशा में रेल फाटक तो लगाया गया है लेकिन इन फाटक से गुजरने वाले लोगों की परेशानी को खत्म करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है.

हम बात कर रहे हैं रेल फाटक बंद होने के बाद कैसे राहगीर इन फाटकों पर घंटों जाम में फंसे रहते हैं. यह सिलसिला सिर्फ एक दो साल नहीं बल्कि कई दशकों से चलता आ रहा है. लेकिन इस मसले का अब तक कोई हल नहीं निकाला जा सकता है. यही कारण है कि रेल फाटक से गुजरने वाले लोग आज भी घंटों जाम में फंसे रहने का दंश झेलने को मजबूर है.

गोशाला रेल गेट की स्थिति: मनिहारी-कटिहार रोड के मध्य गोशाला चौक पर अवस्थित रेल फाटक के बाद होने से घंटों राहगीर जाम में प्रत्येक दिन फंसे रहते हैं. वहीं गोशाला चौक से सहायक नाका तक वाहनों की लंबी कतार खड़ी हो जाती है. इस फाटक पर रेल फूट ओवर ब्रिज की मांग वर्षों से लोग करते आ रहे हैं. लेकिन अब तक लोगों की मुराद पूरी नहीं हो सकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन