अक्षर आंचल मेला आयोजित

Updated:
विज्ञापन

मनसाही : प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मरंगी संकुल में महादलित, अतिपिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग की साक्षर महिलाओं के लिए अक्षर आंचल मेला का आयोजन संपन्न हुआ. इस अवसर पर केआरपी रानी राय, प्रखंड समन्वयक रवि कुमार रवि एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार दास ने संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन किया. मेले में विभिन्न […]

विज्ञापन

मनसाही : प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मरंगी संकुल में महादलित, अतिपिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग की साक्षर महिलाओं के लिए अक्षर आंचल मेला का आयोजन संपन्न हुआ. इस अवसर पर केआरपी रानी राय, प्रखंड समन्वयक रवि कुमार रवि एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार दास ने संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन किया.

मेले में विभिन्न वर्गों की महिलाओं ने सूई धागा दौड़, गणित दौड़ आदि विधाओं अपने ज्ञान एवं सीख का प्रदर्शन किया. मौके पर मौजूद कई सम्मिलित अतिथियों समेत साक्षरता कर्मियों ने अपने उद्गार प्रकट किये. इस अवसर पर टोला सेवा व शिक्षा स्वयंसेवक मो इसराइल, मो मंसूर, वकील ऋषि, शेर मोहम्मद समेत विद्यालय शिक्षकों ने मेले के आयोजन में अपनी अहम भूमिका अदा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन