पीसीसी सड़क बनाने का नर्णिय

Updated:
विज्ञापन

पीसीसी सड़क बनाने का निर्णय फोटो नं. 33 कैप्सन-आमसभा में उपस्थित लोग प्रतिनिधि, समेली, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित मनरेगा के हमारा गांव हमारी योजना के तहत छोहार पंचायत के वार्ड संख्या तीन व चार का सर्वेक्षण कर वार्ड सभा आयोजित की गयी. आयोजित सभा में मुख्य रूप से चकला गांव से लेकर राजधानी जाने […]

विज्ञापन

पीसीसी सड़क बनाने का निर्णय फोटो नं. 33 कैप्सन-आमसभा में उपस्थित लोग प्रतिनिधि, समेली, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित मनरेगा के हमारा गांव हमारी योजना के तहत छोहार पंचायत के वार्ड संख्या तीन व चार का सर्वेक्षण कर वार्ड सभा आयोजित की गयी. आयोजित सभा में मुख्य रूप से चकला गांव से लेकर राजधानी जाने वाली सड़क में मिट्टी भराई, ईंट सोलिंग व पुल निर्माण कार्य, भोला साह के घर से लेकर मुख्य सड़क के किनारे नाला निर्माण व पीसीसी ढलाई कार्य, वार्ड संख्या चार में पुराना आंगनबाड़ी केंद्र भवन की जीर्णोद्धार कार्य का प्रस्ताव लिया गया. सभा में पीटीए रामप्रसाद जी, पंचायत रोजगार सेवक राजकुमार मंडल, मुखिया जगदीश रविदास, उपमुखिया अमरेंद्र कुमार, किसान सलाहकार गणेश कुमार, आवास सहायक प्रकाश कुमार, जीविका से सरिता, आंगनबाड़ी सेविका रीता देवी, विकास मित्र दुलालचंद्र ऋषि सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे. वहीं शब्दा पंचायत के वार्ड संख्या तीन, चार में सूची के आधार पर सर्वेक्षण किया गया. जिसकी अध्यक्षता वार्ड सदस्य यमुना पासवान व रमेश मंडल के द्वारा किया गया. सभा में योजनाओं का प्रस्ताव लिया गया. मौके पर पंचायत रोजगार सेवक राजेंद्र अमन, पीटीए अमित कुमार, पर्यवेक्षक निर्भय कुमार, आंगनबाड़ी सेविका नूतन देवी, जीविका से माधुरी, सरस्वती, ग्रामीण राकेश यादव, विजय पासवान, टुनटुन यादव, मिथिलेश मंडल, मनोज पासवान सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन