असुविधा का दंश झेल रहा है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बुखार तक का नहीं होता उपचार अमदाबाद : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में सुविधाओं का घोर अभाव है. स्थिति यह है कि यहां सर्दी, खांसी, बुखार तक की बेहतर इलाज की व्यवस्था नहीं है. गंभीर मरीज पहुंचने पर सीधा रेफर कर दिया जाता है. ऐसे में लाखों की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने […]
विज्ञापन
बुखार तक का नहीं होता उपचार
अमदाबाद : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में सुविधाओं का घोर अभाव है. स्थिति यह है कि यहां सर्दी, खांसी, बुखार तक की बेहतर इलाज की व्यवस्था नहीं है. गंभीर मरीज पहुंचने पर सीधा रेफर कर दिया जाता है. ऐसे में लाखों की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने से खासकर गरीब परिवारों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ता है. पीएचसी में वर्तमान समय में सिर्फ एक ही एमबीबीएस डॉक्टर पदस्थापित हैं.
स्वास्थ्य प्रबंधक उमा कुमारी ने बताया कि अमदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ प्रसन्न कुमारी, चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. पीएचसी में दंत रोग के लिए डॉ श्याम किशोर के अतिरिक्त डॉ मनोज कुमार और डॉक्टर डॉ मेहताबुद्दीन संविदा पर कार्यरत हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










