विषाक्त पदार्थ के सेवन से स्थिति बिगड़ी
विषाक्त पदार्थ के सेवन से स्थिति बिगड़ी कटिहार. फलका थाना क्षेत्र के गोपाल पट्टी निवासी 13 वर्षीय बालक की बीती देर रात तकरीबन एक बजे सदर अस्पताल में गंभीर अवस्था में भरती कराया गया. ओपीडी में तैनात चिकित्सक डॉ आर सुमन ने बालक की गंभीर स्थिति को देख पुलिस को जानकारी देकर बालक को सदर […]
विषाक्त पदार्थ के सेवन से स्थिति बिगड़ी कटिहार. फलका थाना क्षेत्र के गोपाल पट्टी निवासी 13 वर्षीय बालक की बीती देर रात तकरीबन एक बजे सदर अस्पताल में गंभीर अवस्था में भरती कराया गया. ओपीडी में तैनात चिकित्सक डॉ आर सुमन ने बालक की गंभीर स्थिति को देख पुलिस को जानकारी देकर बालक को सदर अस्पताल में एडमिट किया. डॉ सुमन ने बताया कि बालक की स्थिति जहर खाने से बिगड़ी है. बताते चले कि राजेंद्र शर्मा का पुत्र मोनू शर्मा ने पारिवारिक कलह में बीती रात विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था जिसकी बिगड़ते स्थिति को देख परिजनों ने उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया जहां चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देख उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










