फेसबुक पर हुआ प्यार युवक को जाना पड़ा जेल

Updated:
विज्ञापन

प्रेमिका के बयान पर पुलिस ने प्रेमी को भेजा जेल प्रेमी अजीत शर्मा झारखंड के सरायकेला निवासी है कटिहार : प्रेम प्रसंग मामले में झारखंड के युवक को कटिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. नगर थाना क्षेत्र के हाइस्कूल पाड़ा से एक नाबालिग के अपहरण को लेकर उसके पिता ने युवक […]

विज्ञापन

प्रेमिका के बयान पर पुलिस ने प्रेमी को भेजा जेल

प्रेमी अजीत शर्मा झारखंड के सरायकेला निवासी है
कटिहार : प्रेम प्रसंग मामले में झारखंड के युवक को कटिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. नगर थाना क्षेत्र के हाइस्कूल पाड़ा से एक नाबालिग के अपहरण को लेकर उसके पिता ने युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस के दबिश पर युवती अपने प्रेमी संग थाने तो पहुंची व शादी की बात भी कही. बाद में जब इन्हें 164 के बयान के लिए न्यायालय भेजा गया तो युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने झारखंड के सरायकेला निवासी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
इन दिनों युवा के दिलों की धड़कन बन गयी है सोशल मीडिया. एक ऐसा ही मामला बुधवार को सामने आया जब नगर थाना में एक प्रेमी युगल शादी कर थाने में आये और प्रेमी ने थानाध्यक्ष के समक्ष यह बयान दिया कि हम दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं. प्रेमी युवक झारखंड के सरायकेला जिला निवासी अजीत शर्मा पिता स्व सपेंद्र शर्मा हाउसिंग कॉलोनी नंबर- 108 आदित्यपुर का रहने वाला है. प्रेमिका कटिहार के हाइस्कूल पाड़ा की है.
हम दोनों एक साथ जीवन निर्वाह की कसम खाते हुए विवाह कर लिया है. नगर थानाध्यक्ष केएन सिंह ने मामले की जांच कर 164 के बयान के लिए उसे न्यायिक दंडाधिकारी के सुपूर्द कर दिया. जहां थाना तक प्रेमी प्रेमिका अपने हाथ एक दूसरे के साथ थामे हुए थे. लेकिन न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष नगर थाना क्षेत्र के हाइस्कूल पाड़ा निवासी युवती ने कुछ ऐसा बयान दे दिया. जिस कारण युवक अजीत शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. सोशल साइट का प्यार ने उसे जेल का रास्ता दिखा दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन