महिला का शव बरामद, पति पर हत्या किये जाने की आशंका

Updated:
विज्ञापन

महिला का शव बरामद, पति पर हत्या किये जाने की आशंका फोटो नं. 31 कैप्सन-जांच करने पहुंची पुलिस प्रतिनिधि, बलरामपुरबलरामपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के हरिपुर गांव से कुछ दूरी पर एक महिला का शव बरामद हुआ है. पुलिस के अनुसार महिला की धारधार हथियार से हत्या की गई है. घटना के बाद महिला […]

विज्ञापन

महिला का शव बरामद, पति पर हत्या किये जाने की आशंका फोटो नं. 31 कैप्सन-जांच करने पहुंची पुलिस प्रतिनिधि, बलरामपुरबलरामपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के हरिपुर गांव से कुछ दूरी पर एक महिला का शव बरामद हुआ है. पुलिस के अनुसार महिला की धारधार हथियार से हत्या की गई है. घटना के बाद महिला का पति फरार है, इसलिए पुलिस को पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने की आशंका है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जितेंद्र मुर्मू (55) अपनी पत्नी फूलमनी देवी (50) के साथ चाय पीने बुधवार की शाम घर से निकलने के बाद दोबारा घर वापस नहीं आने पर छोटा बेटा लखन मुर्मू गुरुवार को माता-पिता को अगल-बगल खोजने लगा, तो गांव से कुछ दूरी पर धार के पुआल में पिछला पांव नजर आने पर हल्ला किये जाने पर शव का पता चला. इसकी सूचना बलरामपुर थाना में दिये जान पर थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार दल-बल के साथ पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रिका प्रसाद पहुंचने पर बताया कि संभवत: पति द्वारा ही हत्या किया होगा. आगे की कार्रवाई कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेजा जा रहा है. वहीं मृतका के छोटे पुत्र लखन मुर्मू के आवेदन पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी. ज्ञात हो कि मृतका का पति फरार हैं. ग्रामीणों ने बताया कि जितेंद्र मुर्मू का अपनी पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा होता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन