ठंड व कुहासा को देखते हुए अलाव की हुई व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन

ठंड व कुहासा को देखते हुए अलाव की हुई व्यवस्था प्रतिनिधि, कोढ़ाभीषण ठंड व घने कोहरे को देखते हुए अंचल पदाधिकारी ने प्रखंड के चौक-चौराहे पर अलाव की व्यवस्था की है. मालूम हो कि विगत एक सप्ताह से क्षेत्र में भीषण ठंड एवं शीतलहर के प्रकोप से आम जनजीवन परेशान हो गया है. जिला पदाधिकारी […]

विज्ञापन

ठंड व कुहासा को देखते हुए अलाव की हुई व्यवस्था प्रतिनिधि, कोढ़ाभीषण ठंड व घने कोहरे को देखते हुए अंचल पदाधिकारी ने प्रखंड के चौक-चौराहे पर अलाव की व्यवस्था की है. मालूम हो कि विगत एक सप्ताह से क्षेत्र में भीषण ठंड एवं शीतलहर के प्रकोप से आम जनजीवन परेशान हो गया है. जिला पदाधिकारी कटिहार ललन जी के निर्देश पर सभी अंचल पदाधिकारी को कहा गया था कि ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था करना है. उसी बात पर अंचल पदाधिकारी कोढ़ा प्रवीण कुमार वत्स द्वारा प्रखंड के गेड़ाबाड़ी चौक सहित फुलवडि़या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व कोलासी चौक पर अलाव की व्यवस्था कर स्वयं उसकी निगरानी गुरुवार सुबह किया गया ताकि क्षेत्र के लोगों सहित आम राहगीर को अलाव की व्यवस्था मुहैया हो पाया या नहीं. वहीं अंचल पदाधिकारी ने बताया कि अगर आवश्यकता और पड़ी तो ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन से आदेश प्राप्त कर वैकल्पिक व्यवस्था कराया जायेगा. लेकिन अब तक जिला प्रशासन एवं प्रखंड की ओर से गरीब नि:सहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण नहीं हो पाया है. जिससे गरीब लोग ठंड से अब भी जान बचाने के लिए घास-फूस जला कर अपने तथा परिवार की जान बचा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन