एसपी ने पुलिस पदाधिकारी व जवानों को किया रवाना
कटिहार : एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन ने बढ़ते आपराधिक घटनाओं को लेकर शहरी क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पंद्रह सेक्टर के पुलिस पदाधिकारी व जवानों को आवश्यक निर्देश देते हुए अपने-अपने सेक्टर में रवाना किया. इस दौरान सेक्टर में शामिल पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक कर एसपी ने कई आवश्यक निर्देश दिया. एसपी ने […]
कटिहार : एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन ने बढ़ते आपराधिक घटनाओं को लेकर शहरी क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पंद्रह सेक्टर के पुलिस पदाधिकारी व जवानों को आवश्यक निर्देश देते हुए अपने-अपने सेक्टर में रवाना किया. इस दौरान सेक्टर में शामिल पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक कर एसपी ने कई आवश्यक निर्देश दिया.
एसपी ने कहा कि इसके अतिरिक्त पुलिस का जो कार्य है वह चालू रहेगा. लेकिन सेक्टर के अधिकारी शहरी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे. एसपी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि जिन सेक्टर में आपराधिक घटना घटेगी, उनकी जिम्मेवारी उक्त सेक्टर के अधिकारी की होंगे और उन घटनाओं का अनुसंधान भी उक्त अधिकारी ही करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










