दिनदहाड़े किसान की गोली मारकर हत्या

Updated:
विज्ञापन

दिनदहाड़े किसान की गोली मारकर हत्या फोटो नं. 32 कैप्सन-रोते बिलखते परिजन प्रतिनिधि, फलकाफलका थाना क्षेत्र के रंगाकोल गांव के समीप नहर के किनारे गरय्या बहियार में मंगलवार को दिन-दहाड़े करीब दो बजे अज्ञात अपराधियों ने मारहा टोला निवासी दिनेश राम (55) की गोली मार कर हत्या कर दी. वे अपने लालकार्ड जमीन में लगी […]

विज्ञापन

दिनदहाड़े किसान की गोली मारकर हत्या फोटो नं. 32 कैप्सन-रोते बिलखते परिजन प्रतिनिधि, फलकाफलका थाना क्षेत्र के रंगाकोल गांव के समीप नहर के किनारे गरय्या बहियार में मंगलवार को दिन-दहाड़े करीब दो बजे अज्ञात अपराधियों ने मारहा टोला निवासी दिनेश राम (55) की गोली मार कर हत्या कर दी. वे अपने लालकार्ड जमीन में लगी मकई फसल में काम कर रहे थे. अपराधियों ने उनके सिर (ललाट) पर सटा कर गोली मारी है. जिसके कारण मौके पर ही किसान की मौत हो गयी. सूचना पाते ही कोढ़ा इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह, फलका थाना अध्यक्ष मोहन कुमार, कुरसेला थाना अध्यक्ष अनोज कुमार, पोठिया ओपी अध्यक्ष प्रवीण पासवान घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी. मृतक के पुत्र सुमन कुमार ने बताया कि मेरे पिता साइकिल से नाश्ता खाकर गरय्या बहियार मक्का खेत काम करने गये थे और वह मक्का खेत को काम रहे थे. इसी क्रम में अज्ञात अपराधियों ने मेरे पिता के सिर में गोली मार दी. जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गयी. उन्होंने बताया हमलोगों की किसी से दुश्मनी या झगड़ा नहीं है. हमलोग गरीब व बीपीएल परिवार से आते हैं. मेरे पिता तथा हमलोग दूसरे के यहां मजदूरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करते हैं. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जुट गये. समूचे प्रखंड में आग की तरह हत्या की बात फैल गयी. इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया है. मृतक की पत्नी पूर्व में ही स्वर्गवास हो गयी. उसको सिर्फ तीन पुत्र है. घटना के बाद से मृतक की मां फुलो देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक का एक पुत्र जगजीवन राम पंजाब में काम करता है. जबकि दूसरा पुत्र सुमन कुमार, पवन कुमार पिता के शव से लिपट कर दहाड़ मार कर रो रहा था. इधर कोढ़ा इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि अपराधी कितना भी शातिर हो, उसे अविलंब गिरफ्तार कर लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि हत्या मामले का उद्भेदन 24 घंटे के अंदर कर लिया जायेगा. इधर पुलिस ने शव का पंचनामा बना कर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन