पुत्री ने खाया जहर सदमे में पिता ने भी की आत्महत्या
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कटिहार : कदवा थाना क्षेत्र के मुकरिया निवासी नवम वर्ग की छात्रा ने अपने पिता से कोचिंग फीस के लिए रुपये की मांग की. पिता ने रुपये देने में असमर्थता जतायी तो पुत्री ने क्रोध में आकर जहर खा लिया. इधर पुत्री को जहर खाता देख पिता ने भी जहर खा लिया. जहर खाने के […]
विज्ञापन
कटिहार : कदवा थाना क्षेत्र के मुकरिया निवासी नवम वर्ग की छात्रा ने अपने पिता से कोचिंग फीस के लिए रुपये की मांग की. पिता ने रुपये देने में असमर्थता जतायी तो पुत्री ने क्रोध में आकर जहर खा लिया.
इधर पुत्री को जहर खाता देख पिता ने भी जहर खा लिया. जहर खाने के बाद बुधवार की रात दोनों की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही कदवा थानाध्यक्ष पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले के अनुसंधान में जुट गये.
पैसे को ले पिता-पुत्री के बीच हुई थी कहासुनी
मुकरिया ग्राम निवासी रूदल तांती की पुत्री मीना कुमारी चौकी मध्य विद्यालय की वर्ग नवम की छात्रा थी. उसने अपने पिता रूदल तांती से बीती शाम कोचिंग फीस सहित पढ़ाई के लिए कुछ आवश्यक सामान खरीदने के लिए कुछ रुपये मांगे. पिता ने पुत्री द्वारा मांगे गये रुपये देने में असमर्थता जतायी और कहा कि बेटी तुम बाद में रुपये ले लेना. इस बात को लेकर पिता-पुत्री में कुछ कहा सुनी हो गयी.
इससे आक्रोशित होकर पुत्री मीना (14) ने आक्रोशित होकर जहर खा लिया. बेटी को जहर खाते देख व उसकी बिगड़ती स्थिति को देख पिता रूदल (45) ने भी बीती रात जहर खा लिया.
पत्नी बना रही थी खाना
रूदल की पत्नी इदनी देवी अपने पति व बच्चों के लिए खाना पका रही थी. खाना जब बना लिया तो वह अपने पति व बच्चे के कमरे में गयी तो देखा कि दोनों के मुंह से झाग निकल रहा है और दोनों की संभवत: सांसें रुक गयी थी. इदनी ने शोर किया तो आसपास के ग्रामीण घर की ओर भागे तो उसमें से कुछ ने देखा कि रूदल व मीना दोनों की सांसे रुक चुकी है. ग्रामीण चिकित्सक ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर पिता व पुत्री को मृत घोषित कर दिया.
इधर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कदवा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही कदवा थानाध्यक्ष पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा किया. घटना के बाबत पत्नी इदनी
पुत्री ने खाया…
के बयान पर स्थानीय थाना में यूडी केस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.
मजदूरी कर अपनी पुत्री को शिक्षित कर रहा था रूदल
रूदल पेशे से मजदूर था तथा खेती बाड़ी कर अपने तथा अपने परिवार का भरण पोषण करता था. उसको एक पुत्री मीना व पुत्र विदेश कुमार था. मीना जो वर्ग नवम की छात्रा थी. वहीं विदेश भी सरकारी स्कूल में अध्ययनरत है. घटना के संदर्भ में कदवा थानाध्यक्ष ने बताया कि पिता व पुत्री के बीच ट्यूशन फीस को लेकर बातचीत हुई और उसी दौरान पुत्री ने पहले जहर खाया उसके बाद पिता ने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मृतक रूदल की पत्नी का बयान दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
कदवा के मुकरिया गांव की घटना
कोचिंग फीस नहीं देने पर पुत्री ने खा लिया था जहर
पिता-पुत्री की मौत से लोग सदमे में, परिजनों का रोकर हुआ बुरा हाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










