किसानों को नहीं मिली अनुदानित बीज की राशि

Updated:
विज्ञापन

किसानों को नहीं मिली अनुदानित बीज की राशि फलका. फलका प्रखंड में कृषि विभाग से मिलने वाली चना, गेहूं, मक्का की अनुदानित राशि दो माह बीत जाने के बावजूद किसानों के खाते में नहीं पहुंची है. किसान बैंक में अभी तक टकटकी लगाये हुए हैं. प्रतिदिन बैंक जाते हैं और वापस घर चले आते हैं. […]

विज्ञापन

किसानों को नहीं मिली अनुदानित बीज की राशि फलका. फलका प्रखंड में कृषि विभाग से मिलने वाली चना, गेहूं, मक्का की अनुदानित राशि दो माह बीत जाने के बावजूद किसानों के खाते में नहीं पहुंची है. किसान बैंक में अभी तक टकटकी लगाये हुए हैं. प्रतिदिन बैंक जाते हैं और वापस घर चले आते हैं. जानकारी के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए प्रखंड के 489 किसानों को पांच सौ एकड़ के लिए सात लाख 69 हजार रुपये के अनुदान के रूप में गेहूं बीज कृषकों को उपलब्ध कराया गया है. जबकि ढाई सौ एकड़ के लिए चार लाख रुपया ढाई सौ किसानों के बीच मक्का बीज वितरण किया गया है. करीब 50 एकड़ में 50 किसानों को 2660 रुपया लेकर 30 किलोग्राम चना का बीज दिया गया है. जिसमें कुल एक लाख 33 हजार रुपये को बोरो धान 12 एकड़ के लिए 12 किसानों को दिया गया है. साथ ही 12 एकड़ के लिए 12 किसानों को 1200 किसान को सरसों बीज उपलब्ध कराया गया है. परंतु दो माह बीत जाने के बाद भी किसानों को सब्सिडी की राशि उनके खाते में नहीं पहुंचा है. मालूम हो कि चने के बीज लेने में किसानों ने 2660 रुपया नकद कृषि विभाग के कार्यालय में जमा कर चना का बीच लिया था. कृषि कर्मियों ने किसानों को आश्वासन दिया था कि दस दिनों के अंदर किसानों के खाते में सब्सिडी की राशि उपलब्ध करा दिया जायेगा. कृषि एसएमएस संजीव कुमार ने बताया कि किसानों का बीज सब्सिडी की राशि अविलंब खाते में डाल दिया जायेगा. इस दिशा में काम हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन