डीएम ने डंडखोरा प्रखंड का किया निरीक्षण
डीएम ने डंडखोरा प्रखंड का किया निरीक्षण डंडखोरा. जिला पदाधिकारी ललन जी ने गुरुवार की शाम प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने विभिन्न अभिलेखों व कार्यालय का जांच किया. डीएम ने प्रखंड विकास पदाधिकारी अकील अंजूम सहित अन्य अधिकारियों को कई तरह का दिशा-निर्देश भी दिया. उन्होंने अधिकारियों से आमलोगों की […]
डीएम ने डंडखोरा प्रखंड का किया निरीक्षण डंडखोरा. जिला पदाधिकारी ललन जी ने गुरुवार की शाम प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने विभिन्न अभिलेखों व कार्यालय का जांच किया. डीएम ने प्रखंड विकास पदाधिकारी अकील अंजूम सहित अन्य अधिकारियों को कई तरह का दिशा-निर्देश भी दिया. उन्होंने अधिकारियों से आमलोगों की शिकायतों को सुन कर उनके निष्पादन में दिलचस्पी लेने का निर्देश दिया. साथ ही कल्याणकारी और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता के साथ तेजी लाने का निर्देश दिया. मौके पर सीओ निरंजन मिश्रा, प्रखंड प्रमुख सूरज कुमार साह सहित कई स्थानीय अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










