टोटो से 66.25 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
टोटो से 66.25 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

बलिया बेलौन थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाकर शुक्रवार की रात 66.25 लीटर विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की है.

विज्ञापन

बलिया बेलौन. बलिया बेलौन थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाकर शुक्रवार की रात 66.25 लीटर विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की है. इस दौरान शराब की खेप ले जा रहे एक टोटो वाहन को जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फुटानी चौक मीनापुर क्षेत्र से अवैध शराब की खेप गुजरने वाली है. सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान एक संदिग्ध टोटो को रोककर तलाशी ली गयी. तलाशी के क्रम में वाहन से विभिन्न ब्रांड की 66.25 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गौतम कुमार चौहान, पिता श्याम सुंदर चौहान उर्फ भोला चौहान तथा विवेक कुमार चौहान पिता मुरलीधर चौहान दोनों निवासी कामरू, थाना कदवा, जिला कटिहार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्करों से पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक जांच में शराब की खेप को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने की जानकारी सामने आयी है. मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन