जनता दरबार: डीएम से 60 लोगों ने लगायी इंसाफ की गुहार

Updated:
विज्ञापन
जनता दरबार: डीएम से 60 लोगों ने लगायी इंसाफ की गुहार

जनता दरबार: डीएम से 60 लोगों ने लगायी इंसाफ की गुहार

विज्ञापन

– कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कटिहार समाहरणालय के सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में साप्ताहिक शुक्रवारीय जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये 60 आवेदकों ने अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन समर्पित किये. जनता दरबार में कुल आवेदनों में सर्वाधिक 41 मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित रहे. इनमें मुख्य रूप से भूमि मापी कराने, भूमि मुआवजा उपलब्ध कराने, भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने, भूदान, अवैध कब्जा हटाने, नामांतरण, वासगीत पर्चा निर्गत करने एवं एसीपी का लाभ दिलाने जैसे मामले शामिल थे. इसके अलावा अन्य विभागों के मामलों यथा एसपी से संबंधित चार, एसडीओ से संबंधित 10, सिविल सर्जन से संबंधित एक, डीसीएलआर से संबंधिततीन तथा ग्रामीण कार्य व पथ निर्माण से से संबंधित एक मामले शामिल है. डीएम ने मौके पर ही कई आवेदकों की समस्याओं का निष्पादन करते हुए शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. साथ ही उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को यह आदेश दिया कि प्रत्येक शनिवार को अंचल स्तर पर आयोजित जनता दरबार में प्राप्त मामलों का समाधान करते हुए जिला मुख्यालय को प्रतिवेदन अवश्य भेजें. इस अवसर पर अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी (जन शिकायत) एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन