स्कॉर्पियो से 559 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक फरार

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 03 Jun 2026 6:21 PM

विज्ञापन

स्कॉर्पियो से 559 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक फरार

विज्ञापन

कदवा शराब तस्करों के खिलाफ कदवा पुलिस का अभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में मंगलवार रात करीब 10:30 बजे पुलिस ने एक सफेद स्कॉर्पियो से 559.375 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. गुप्त सूचना पर की गई इस कार्रवाई के दौरान चालक और उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. पुलिस ने वाहन को जब्त कर मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. कदवा थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में विदेशी शराब लेकर कदवा के रास्ते जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम दलबल के साथ कुम्हड़ी चौक पहुंची और वाहन जांच शुरू कर दी. इसी दौरान कदवा की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो नंबर डब्लूबी 26 सी 6413 को रुकने का इशारा किया गया. पुलिस को देखकर चालक ने गाड़ी रोक दी और बगल में बैठे व्यक्ति के साथ अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भाग निकला. पुलिस ने दोनों का पीछा किया, पर वे भागने में सफल रहे. इसके बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली. वाहन से विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब के कार्टन मिले. गिनती करने पर कुल 559.375 लीटर शराब बरामद हुई. स्कॉर्पियो की अगली सीट से एक मोबाइल फोन भी मिला है. पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर कदवा थाना लाया और शराब की गिनती कर जब्ती सूची बनाई. शराब के साथ जब्त वाहन के मालिक पर मद्यनिषेध अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. फरार चालक और उसके साथी की पहचान के लिए बरामद मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने कहा कि शराब तस्करी पर रोक के लिए कदवा पुलिस लगातार सघन वाहन जांच कर रही है. सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण तस्कर यहां से शराब ले जाने की कोशिश करते हैं. पुलिस की मुस्तैदी से उनकी कोशिश नाकाम हो रही है. फरार तस्करों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन