55 लीटर शराब बरामद, दो शराबी गिरफ्तार

55 लीटर शराब बरामद, दो शराबी गिरफ्तार
कटिहार एसपी के निर्देश पर सहायक थाना पुलिस की शराब तस्कर व विक्रेता के विरुद्ध शुक्रवार को सघन छापेमारी अभियान जारी है. एसपी के निर्देश पर सहायक थाना पुलिस ने छापेमारी किया. पुलिस को देख आरोपी शराब विक्रेता शराब छोड़ कर फरार होने में सफल रहा. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर सहायक थाना अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में सहायक थाना पुलिस ने शराब विक्रेता, शराबी एवं तस्कर के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया. थाना क्षेत्र के रानीघाट में पुलिस को देख शराब विक्रेता शराब छोड़कर फरार होने में सफल रहा. पुलिस ने 18 लीटर शराब बरामद किया जबकि भेड़िया रहिका में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 37 लीटर शराब बरामद किया लेकिन पुलिस की गतिविधि को देख आरोपित वहां से भाग खड़ा हुआ. पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो पियक्कड़ प्रकाश चौधरी एवं शहनवाज शरीफगंज निवासी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




