एनसीसी के लिए 50 छात्र-छात्राओं का हुआ चयन

Updated:
विज्ञापन
एनसीसी के लिए 50 छात्र-छात्राओं का हुआ चयन

एनसीसी के लिए 50 छात्र-छात्राओं का हुआ चयन

विज्ञापन

कटिहार शहर के प्लस टू गांधी उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी में सोमवार को 35 बिहार बटालियन एनसीसी पूर्णिया के कमांडिंग ऑफिसर उमेश छतरी की अध्यक्षता में एवं ऑफिसर सिकंदर यादव के नेतृत्व में नौवीं कक्षा 30 छात्र एवं 20 छात्राओं का एन एनसीसी में 2026-27 में एनरोलमेंट किया गया. सबसे पहले मापदंड में छात्र को 800 मीटर दौड़ एवं छात्राओं को 600 मीटर दौड़ कराया गया एवं सभी छात्र-छात्राओं के हाथ, पैर का जायजा लिया गया. उसके बाद सभी की ऊंचाई मापा गया. अंत में लिखित परीक्षा के आधार पर चयन किया गया. कुल प्रतिभागी 80 थे. जिसमें 50 प्रतिभागी चयनित हुए. इस मौके पर उपस्थित संगीत शिक्षिका डॉ कंचन प्रिया ने बताया कि हमारे लिए बड़ी ही खुशी की बात है कि प्लस टू गांधी उच्च विद्यालय के प्राचार्य डॉ उमेश कुमार के अथक प्रयास से कटिहार में पहली बार एनसीसी का यूनिट खोला गया है. वहीं उपस्थित प्राचार्य डॉ उमेश कुमार के द्वारा बच्चों के बीच एनसीसी की महत्ता एवं उससे शैक्षिक जीवन पर होने वाले लाभ पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया. इस मौके पर उपस्थित सीटीओ शिक्षक सुमन कुमार एवं विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन