विधानसभा चुनाव: इक्कीसवीं सदी के 43087 मतदाता पहली बार डालेंगे वोट

Updated at : 11 Oct 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव: इक्कीसवीं सदी के 43087 मतदाता पहली बार डालेंगे वोट

विधानसभा चुनाव: इक्कीसवीं सदी के 43087 मतदाता पहली बार डालेंगे वोट

विज्ञापन

– 100 से अधिक उम्र के 247 मतदाता भी इस साल विधानसभा में करेंगे मतदान कटिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ-साथ जिला प्रशासन की भी तैयारी जोर पकड़ने लगी है. जिले के सात विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से मुकम्मल व्यवस्था की जा रही है. दूसरी तरफ राजनीतिक दलों में भी गहमा गहमी जारी है. अभी तक किसी भी राजनीतिक दल या गठबंधन की ओर से आधिकारिक रूप से किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गयी है. लेकिन माना जा रहा है कि सोमवार तक प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जायेगी. इस बीच चुनाव को लेकर प्रशासनिक महकमा इलेक्शन मोड में आ गया है. खासकर इन दिनों निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व भयमुक्त तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए गठित कोषांग काफी एक्टिव दिख रहा है. कार्मिक कोषांग के जरिए पोलिंग पार्टी व अन्य मानव संसाधनों से जुड़े कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. जबकि प्रशिक्षण कोषांग की ओर से मतदानकर्मियों के प्रशिक्षण का पहला चरण पूरा कर लिया गया है. जबकि स्वीप कोषांग के द्वारा अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. चुनावी अधिसूचना जारी होने के बाद आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में स्थानीय प्रशासन तैयारी में जुटी हुयी है. विधानसभा चुनाव इस बार भी ईवीएम से कराये जाएंगे. साथ ही सभी ईवीएम के साथ वीवीपैट जुड़ा रहेगा. यानी मतदान के बाद मतदाता को पर्ची मिलेगी. विधानसभा चुनाव को लेकर 3706 बैलट यूनिट, 3456 कंट्रोल यूनिट एवं 3439 वीवीपैट की व्यवस्था हो चुकी है. इन सबकी जांच पड़ताल की प्रक्रिया को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है. जिले सात विधानसभा क्षेत्र में कुल 2542 मतदान केंद्र बनाये गये है. पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार मतदाताओं की तादाद भी बढ़ी है. निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 43087 ऐसे मतदाता है, जो पहली बार इस इस विधानसभा चुनाव में वोट डालेंगे. यानी इन मतदाताओं की उम्र 18-19 साल के बीच है. 30-39 उम्र के सर्वाधिक 607784 वोटर भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार इस बार जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 2070262 है. इसमें 20 से 29 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 524485 है. जबकि 607784 मतदाता 30 से 39 आयु वर्ग के है. जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 40 से 49 आयु वर्ग के कुल 381937 मतदाता है. जबकि 50 से 59 आयु वर्ग के 252250 मतदाता है. जानकारी के मुताबिक 60 से 69 आयु वर्ग के 172799 मतदाता है. 70 से 79 आयु वर्ग के 69429 एवं 80 से अधिक आयुवर्ग के 29272 मतदाता है. निर्वाचन कार्यालय ने यह भी जानकारी दी है कि 80 से 89 उम्र के 16894 मतदाता है तथा 90 से 99 आयुवर्ग के मतदाताओं की संख्या 2350 है. 100 से अधिक उम्र वाले मतदाताओं की संख्या 247 है. रफ्तार पकड़ने लगी है तैयारी विधानसभा चुनाव के तिथियों की घोषणा के बाद से ही जिला प्रशासन तैयारी रफ्तार पकड़ ली है. निर्वाचन कार्यालय में चहल पहल बढ़ गयी है. कार्मिक प्रशिक्षण व स्वीप कोषांग सहित कमोवेश सभी कोषांग में सक्रियता अधिक देखी जा रही है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा स्वतंत्र, शांतिपूर्ण व भयमुक्त मतदान कराने की तैयारी की लगातार समीक्षा कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन