छापेमारी में 43 गाय बरामद, ट्रक जब्त

छापेमारी में 43 गाय बरामद, ट्रक जब्त
कटिहार मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के भौड़ाबाड़ी में छापेमारी कर एक ट्रक से 43 गाय व बछड़े को बरामद कर ट्रक को जब्त किया है. मुफस्सिल थाना अध्यक्ष संतोष कुमार निराला को सूचना मिली कि एक ट्रक मवेशी को तस्कर भौड़ाबाड़ी होते हुए बंगाल की ओर ले जा रहे हैं. उक्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी किया.पुलिस की गतिविधि को देख आरोपी ट्रक छोड़कर फरार हो गया. जब ट्रक का डाला खोला तो. ट्रक से 43 गाय व बछड़े को पुलिस ने बरामद किया.थाना अध्यक्ष ने बताया कि ट्रक नंबर के आधार पर वाहन मालिक,चालक सहित अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है. थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि यह ट्रक इसके पूर्व भी पशु तस्करी में जब्त हुआ था. तस्कर गाय व उसके बछड़े को भौड़ा बाड़ी होते हुए बंगाल ले जाने की फिराक में थे.अब सवाल यह भी उठता है कि सभी राष्ट्रीय राजमार्ग, स्टेट हाईवे एवं सभी जिलों की सीमा क्षेत्रों में पुलिस सघन चेकिंग अभियान की बात कहती हैं तो फिर तस्कर कई थाना व पुलिस पोस्ट को पारकर बंगाल निकल जाती है. लोगों की माने तो इस मामले में पुलिस से लेकर सफेद पोश की मिली भगत होती है, मवेशी तस्कर बिना किसी भय का पशु तस्करी को अंजाम देकर बड़ी आसानी से कटिहार की सीमा से बंगाल की सीमा में प्रवेश कर जाते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




