ePaper

12 परीक्षा केंद्र पर 4099 में से 3705 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित

Updated at : 21 Jul 2024 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

394 ने परीक्षा में नहीं ली दिलचस्पी

विज्ञापन

कटिहार. बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से शहर व ग्रामीण क्षेत्र के निर्धारित केंद्रों पर रविवार को तृतीय विद्यालय अध्यापक भर्ती के लिए प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गयी. शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के 12 केंद्रों पर परीक्षा एक पाली में आयोजित की गयी. तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा के तीसरे व अंतिम दिन 4099 में से 3705 अभ्यर्थी शामिल हुए. जबकि 394 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में दिलचस्पी नहीं दिखायी. इस बीच जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से परीक्षा के तीसरे दिन भी परीक्षा संचालन का जायजा लेते रहे. उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा को स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने को लेकर सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ सुरक्षाबलों को तैनात किया गया था. साथ ही गश्ती दल भी समय-समय पर विभिन्न केंद्रों पर जाकर परीक्षा संचालन का जायजा लेते रहे. उड़नदस्ता टीम ने भी परीक्षा संचालन का जायजा लिया. हालांकि कदाचार के आरोप में एक भी परीक्षार्थी पकड़े नहीं गये. स्थानीय प्रशासन ने स्वच्छ, शांतिपूर्ण कदाचारमुक्त परीक्षा होने का दावा किया है. परीक्षा संचालन का जायजा लेने विभिन्न केंद्रों पर पहुंचकर अधिकारियों ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक व कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा ली गयी है. परीक्षा को लेकर जारी मार्गदर्शिका का पूरा अनुपालन किया गया है. जिला प्रशासन की ओर से मुकम्मल व्यवस्था की गयी थी. रविवार को स्वच्छ, कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है.

इन 12 केंद्रों पर हुई परीक्षा

शहर व ग्रामीण क्षेत्र के जिन 12 केंद्रों पर रविवार को स्कूल अध्यापक भर्ती के लिए परीक्षा ली गयी है. जिन केंद्रों पर परीक्षा ली गयी है. उनमें प्लस गांधी उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी, मारवाड़ी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डहेरिया, उच्च विद्यालय बीएमपी सात, सीमांचल माइनोरिटी बीएड कॉलेज तौहिद नगर, आदर्श उच्च विद्यालय, न्यू कॉलोनी, मारवाड़ी पाठशाला बड़ा बाज़ार, स्कॉटिश पब्लिक स्कूल, महेश्वरी एकेडमी, एमजेएम महिला कॉलेज, उर्दू मध्य विद्यालय कदवा रामपारा, मध्य विद्यालय मिरचाईबाड़ी, मैरी इमाकुलेट स्कूल बरमसिया शामिल है.

शहर में रही चहल-पहलपरीक्षा को लेकर शहर में दूसरे दिन भी काफी चहल पहल रही. शहर के प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. परीक्षार्थी की आवाजाही की वजह से शहीद चौक, मंगल बाजार, बड़ा बाजार, सदर अस्पताल रोड, एमजी रोड, मिरचाईबाड़ी, न्यू मार्केट रोड सहित विभिन्न पथों तथा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि में अन्य दिनों की तुलना में अधिक चहल पहल देखी गयी. कटिहार रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्म पर भी अभ्यर्थियों की अत्यधिक चहल पहल रही. कई अभ्यर्थियों ने बातचीत में कहा कि परीक्षा अच्छी गयी है. रिजल्ट भी अच्छा ही होगा. बातचीत में अभ्यर्थियों ने कहा कि सामान्य अध्ययन व लेंग्वेज का प्रश्न भी ठीक ही था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन