छठ महापर्व: खरना पूजन के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू

Updated at : 26 Oct 2025 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
छठ महापर्व: खरना पूजन के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू

छठ महापर्व: खरना पूजन के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू

विज्ञापन

आज अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगे श्रद्धालु कटिहार जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सूर्योपासना का महापर्व छठ पर्व को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है. रविवार को छठव्रतियों ने खरना पूजा कर प्रसाद ग्रहण किया. 36 घंटे का निर्जला उपवास भी शुरू हो गया. चार दिवसीय इस महापर्व के तहत सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ दिया जायेगा. अगले दिन यानी मंगलवार की अहले सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ देने के साथ ही इस महापर्व का निस्तारण हो जायेगा. रविवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार में छठ पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. शहरी क्षेत्र के कई बाजार में भीड़ इतनी हुई कि प्रशासन को बैरिकेडिंग करनी पड़ी. न्यू मार्केट रोड एवं शिव मंदिर चौक, बड़ा बाज़ार में बैरिकेटिंग की गयी है. दूसरी तरफ छठ घाट को अंतिम रूप दे दिया गया है. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के नदी, तालाब, पोखर में बनाये गये घाटों को अपने अपने तरीके से सजाया गया है. बिजली लाइटिंग एवं अन्य तरह से घाटों को सजाया संवारा गया है. जिला प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किये जाने का दावा किया गया. खरना पूजन के बाद निर्जला उपवास शुरू छठव्रतियों ने रविवार को देरशाम तक खरना पूजन किया. खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही छठव्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास भी शुरू हो गया. सोमवार को चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व को लेकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ दिया जायेगा. मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था का महापर्व संपन्न हो जायेगा. इस महापर्व को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है. हर आयुवर्ग के लोगों में इस पर्व को लेकर उत्साह है. अपने अपने हिसाब से लोग घाटों की साफ सफाई एवं सजाने संवारने में जुटे हुए है. इधर प्रशासनिक अधिकारी पुलिस पदाधिकारी ने कई घाटों का निरीक्षण किया. खरीदारी को लेकर उमड़ा जनसैलाब छठ पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर रविवार को जन सैलाब उमड़ पड़ा. शहर के न्यू मार्केट रोड, मंगल बाजार, फल पट्टी, बड़ा बाजार, शिव मंदिर चौक, मिरचाईबाड़ी सहित कई बाजार में छठ पूजन सामग्री की खरीददारी लेकर भीड़ उमड़ पड़ी. भीड़ इतनी अधिक थी कि विभिन्न सड़कों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. लोगों को घंटों जाम से निकलने के लिए मशक्कत करनी पड़ी. जिला प्रशासन की ओर से न्यू मार्केट रोड, शिव मंदिर चौक, बड़ा बाज़ार में बैरिकेडिंग कर दी गयी. जिससे वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगी थी. बैरिकेडिंग होने की वजह से छठ पूजन सामग्री की खरीदारी में लोगों को थोड़ी राहत मिली. हालांकि खरीददारी के बाद विभिन्न सड़कों पर लोगों को जाम से भी जूझना पड़ा. प्रभात अपील: छठ पर्व पर सावधानी भी है जरूरी अमूमन छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालु एवं आम लोग इतने व्यस्त हो जाते है कि छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान नहीं रहता. जिससे कई तरह के नुकसान हो जाता है. प्रभात खबर सभी श्रद्धालु एवं छठ पर्व से जुड़े लोगों से शांति और सद्भाव व एहतियात के साथ छठ पर्व मनाने की अपील करती है. इस बात का भी ध्यान रखें कि आप छठ घाट पर जाएं तो घर को सुना मत छोड़ें. छठ घाट पर बनाये गये बैरिकेडिंग को पार न करें. घाट पर आतिशबाजी व पटाखा छोड़ने से परहेज करें. विधि व्यवस्था को बनाये रखने में प्रशासन का सहयोग करें. छठ घाट पर अगर बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग जा रहेे है तो उनके पास घर का पता व मोबाइल नंबर अवश्य हो. छठ घाट पर पूरी सावधानी बरतें तथा अफवाह पर ध्यान न देें. किसी भी तरह की सूचना स्थानीय प्रशासन से जुड़े अधिकारी व पुलिस को अवश्य दें. इस बार गंगा, कोसी, कारी कोसी सहित कई नदियों के जलस्तर में अत्यधिक वृद्धि के कारण कई जगहों पर पानी अधिक है. ऐसे में पूरी सावधानी के साथ छठ पर्व मनाएं तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशानिर्देश का पालन करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन