बरारी विस में 341 मतदान केन्द्र बनाये, 38 सेक्टर व चेकपोस्ट की तैयार

Updated at : 16 Oct 2025 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
बरारी विस में 341 मतदान केन्द्र बनाये, 38 सेक्टर व चेकपोस्ट की तैयार

बरारी विस में 341 मतदान केन्द्र बनाये, 38 सेक्टर व चेकपोस्ट की तैयार

विज्ञापन

बरारी बरारी विधानसभा क्षेत्र 68 में तीन प्रखंडों बरारी, समेली, कुरसेला में कुल मतदाता 2,79, 102 एवं कुल मतदान केन्द्र 341, सेक्टर 38 बनाये गये हैं. विधान सभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या 1,31,730 है. जबकि पुरुष मतदाता 1,47, 367 है. सहायक निर्वाची पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार धीरज ने बताया कि विधान सभा चुनाव को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. गठित कोषांग अपने कर्तव्य निर्वहन में लगे हुए है. सार्वजनिक स्थलों से बैनर पोस्टर को हटा दिया गया है. बरारी प्रखंड क्षेत्र में दो चेकपोस्ट बनाया है. वाहनों की जांच की जा रही है. प्रखंड में 227 मतदान केन्द्र है. संवेदनशील 48 मतदान केन्द्र एवं अतिसंवेदनशील 33 मतदान केन्द्र चिन्हित किया गया है. 227 मतदान केन्द्रों को 25 सेक्टरों में बांट गया है. 25 सेक्टर पदाधिकारी को मतदान केन्द्र पर लगाया है. वाहन कोषांग एवं कार्मिक कोषांग भी सक्रिय है. आदर्श आचार संहिता का शत प्रतिशत अनुपालन क्षेत्र में हो रहा है. क्षेत्र में भयमुक्त, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान कराने की तैयारी पूरी कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन