ऑटो से 28.44 लीटर शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
ऑटो से 28.44 लीटर शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

ऑटो से 28.44 लीटर शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार बलरामपुर थाना पुलिस ने नशे के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए एक ऑटो से 28.44 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर बलरामपुर थानाध्यक्ष बंगाल सीमा से सटे जिले के सीमावर्ती इलाकों में सघन छापेमारी व चेकिंग अभियान चला रही है. बलरामपुर थानाध्यक्ष मुन्ना पटेल को सूचना मिली कि बंगाल से शराब लेकर एक ऑटो बजर गांव चेक पोस्ट की ओर बढ़ रही है. उक्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में बलरामपुर थाना पुलिस ने वाहनों की सघनता से जांच प्रारंभ किया. एक ऑटो से पुलिस ने 28.44 लीटर विदेशी शराब बरामद कर चालक इजरायल पिता वकील चिमनी बाजार पूर्णिया निवासी को गिरफ्तार किया. शराब मिलते ही पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया तथा आरोपित के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन