शहर के राम जानकी मंदिर से 2101 कुंवारी कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा

Published by :RAJKISHOR K
Published at :05 Apr 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
शहर के राम जानकी मंदिर से 2101 कुंवारी कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा

शहर के राम जानकी मंदिर से 2101 कुंवारी कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा

विज्ञापन

– सात दिवसीय भागवत कथा व हरिनाम कीर्तन का होगा आयोजन कटिहार नगर क्षेत्र अंतर्गत हवाई अड्डा वार्ड नंबर 41 के राम जानकी मंदिर के प्रांगण से कलश शोभा यात्रा निकली गयी. कलश शोभायात्रा में 2101 कुंवारी कन्याओं व माताओं ने माथे पर कलश लेकर कोसी घाट से जल भरकर नगर भ्रमण किया. कोसी बांध, साई मंदिर, हवाई अड्डा चौक, शरीफगंज, नया टोला होते हुए कलश यात्रा का समापन किया. कलश शोभा यात्रा में भारतीय थल सेना आर्मी के धर्मगुरु राष्ट्रीय स्तर के परम विद्वान आचार्य पंडित बृजेश शर्मा भागवद् पिपासु महाराज मुख्य रूप से शामिल थे. कलश शोभा यात्रा के साथ 11 अप्रैल तक दिन के 4:00 बजे से शाम के 9:00 बजे तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवद् कथा एवं 10 एवं 11 अप्रैल को श्रीश्री 108 विष्णु महायज्ञ हरिनाम कीर्तन का आयोजन किया जायेगा. राम जानकी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हरेराम सिंह ने बताया कि बीते 10 वर्षों से राम जानकी मंदिर के प्रांगण में रामनवमी के अवसर पर कलश यात्रा के साथ-सात दिवसीय श्रीमद भागवद् कथा एवं अष्टयाम का आयोजन किया जाता है. कमेटी के सचिव सौरभ कुमार मालाकार, कार्यक्रम प्रभारी धनंजय तिवारी, व्यवस्थापक कुंदन यादव, कोषाध्यक्ष मिथिलेश चौधरी, उपसचिव जीवन राय, सुभाष कुमार पासवान, चंदन चौधरी्, हरदेव पोद्दार, राम इकबाल शाह, चंदन यादव, अशोक सिंह, राजीव कुमार रंजन, नारद यादव, राजेश यादव, परमेश्वर यादव, हरिभजन, यादव शंभू यादव सहित सैकड़ो की संख्या में मंदिर कमेटी के सदस्य व श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन