अर्जन देव महाराज की महान शहीदी दिवस पर 21 दिवसीय सुखमनी साहिब का पाठ आरंभ

Updated at : 10 May 2025 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
अर्जन देव महाराज की महान शहीदी दिवस पर 21 दिवसीय सुखमनी साहिब का पाठ आरंभ

अर्जन देव महाराज की महान शहीदी दिवस पर 21 दिवसीय सुखमनी साहिब का पाठ आरंभ

विज्ञापन

बरारी प्रखंड के गुरूद्वारा भवानीपुर गुरुबाजार काढ़ागोला साहिब में स्त्री सतसंग सभा की ओर से खालसा पंथ के पंचम गुरु अर्जन देव महाराज की महान शहीदी दिवस के पावन अवसर पर 21 दिवसीय सुखमनी साहिब का पाठ शुक्रवार से आरंभ किया गया. स्त्री सतसंग सभा द्वारा शब्द गायत कर गुरुद्वारा साहिब के हेडग्रंथी भाई सुरजीत सिंह ने अरदास कर किया. प्रबंधक कमेटी ने बताया कि गुरु अर्जन देव जी महाराज की शहादत को याद करने के लिए हर साल शहीदी दिवस मनाया जाता है. गुरू अर्जन देव महाराज की शहादत 30 मई 1606 लाहौर में मुगल शासक औरंगजेब ने उन्हें शहीद कराया था. गुरु अर्जन देव जी खालसा पंथ के पहला शहीद माना जाता है. छबील वितरण की किया जाता है. सुखमनी साहिब का पाठ स्त्री सतसंग सभा की बलविंदर कौर, मनोहर कौर, सतपाल कौर, प्रेमलता कौर, सुरजीत कौर, बलविंदर कौर, हरविंदर कौर, अमरजीत कौर, पूर्व प्रमुख नीलम कौर, आरती कौर , रणवीर कौर, डोली कौर, नीलम कौर सोडी, रंजीता कौर, रिया, माही सहित स्त्री सतसंग की सिख महिलाएं एवं संगत मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन