जब्त 206.950 लीटर शराब को किया नष्ट

जब्त 206.950 लीटर शराब को किया नष्ट
अमदाबाद अमदाबाद थाना में गुरुवार को अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम ने अंचलाधिकारी स्नेहा कुमारी की मौजूदगी में 206.950 लीटर विदेशी शराब विनष्टीकरण किया. अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर अमदाबाद थाना में दो कांडों में जब्त विदेशी शराब विनष्टीकरण किया गया. उन्होंने बताया कि एक कांड में 107.950 लीटर व दूसरे कांड में जब्त 99 लीटर कुल मात्रा 206.950 लीटर विदेशी शराब अंचलाधिकारी स्नेहा कुमारी के मौजूदगी में विनष्टीकरण किया गया. एसआई उमेश कुमार सिंह, एसआई पंकज प्रताप एवं अन्य पुलिस बल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










