139.2 लीटर विदेशी शराब व बाइक जब्त, तस्कर फरार

139.2 लीटर विदेशी शराब व बाइक जब्त, तस्कर फरार
कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान गेड़ाबाड़ी पेट्रोल पंप के समीप स्थित एक जर्जर मकान से विभिन्न ब्रांड की कुल 139.2 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है. मौके से शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त की गई है. छापेमारी के दौरान आरोपित तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार होने में सफल रहा. पुलिस जब्त शराब व वाहन को थाना लाकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गयी है. कोढ़ा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गेड़ाबाड़ी क्षेत्र में अवैध शराब का भंडारण किया गया है. सूचना के सत्यापन के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गयी. बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई. फरार आरोपित की पहचान की जा रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




