चार घंटे बाद राहगीरों ने ली राहत की सांस
Updated at : 13 Nov 2019 7:19 AM (IST)
विज्ञापन

कटिहार : एनएच 81 मुख्य मार्ग जो कोढ़ा से कटिहार होते हुए प्राणपुर व पश्चिम बंगाल तक जाती है. उक्त मार्ग पर मवेशी व्यवसायी की हत्या के बाद मामला तूल पकड़ा और लोगों ने सड़क पर आगजनी करते हुए घंटों मुख्य मार्ग बाधित कर दिया. सड़क जाम में फंसे लोगों की भीड़ की उग्रता को […]
विज्ञापन
कटिहार : एनएच 81 मुख्य मार्ग जो कोढ़ा से कटिहार होते हुए प्राणपुर व पश्चिम बंगाल तक जाती है. उक्त मार्ग पर मवेशी व्यवसायी की हत्या के बाद मामला तूल पकड़ा और लोगों ने सड़क पर आगजनी करते हुए घंटों मुख्य मार्ग बाधित कर दिया. सड़क जाम में फंसे लोगों की भीड़ की उग्रता को देखकर मानों उनकी सांसे अटक गयी थी. भीड़ को देखकर लोगो की हिम्मत जबाब दे रही थी कि गाड़ी को छोड़ पैदल ही निकले.
सड़क की दोनों ओर टायर जलाकर ग्रामीण आग लगा रहे थे और पुलिस प्रशासन विरोधी नारेबाजी कर रहे थे. कुछ घंटे तक तो पुलिस भी मानों तमाशबीन खड़ी रही. इधर सड़क की दोनों ओर जाम की लंबी कतार लग गयी. एक ओर कोलाशी चौक से भी आगे तक जाम लग गयी. दूसरी ओर इधर प्रखंड कार्यालय एवं समाहरणालय के आसपास सड़क जाम पहुंच गयी थी. आवागमन पूर्ण रूपेण बाधित था.
बस, ऑटो एवं अन्य सवारी वाहन अपने अपने स्थान पर यथाचित खड़े थे. कोई वाहन चालक अपने गाड़ी को आगे बढ़ाने की रिश्क नही उठा रहा था. कहीं उनके वाहनों में तोड़ फोड़ न हो जाये. राहगीरों को बस किसी तरह आवागमन चालू होने का इंतजार कर रहे थे. चार घंटे बाद जाम टूटा तो लोगों ने ली राहत की सांस ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




