ePaper

दस दिन बाद भी कई एमडीएम साधनसेवी ने नहीं किया योगदान

Updated at : 11 Oct 2019 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
दस दिन बाद भी कई एमडीएम साधनसेवी ने नहीं किया योगदान

कटिहार : जिला पदाधिकारी के आदेश के बाद मध्यान्ह योजना के जिला व प्रखंड साधनसेवी का स्थानांतरण कर दिया गया है. स्थानांतरण के 10 दिन बाद भी अधिकांश प्रखंड साधन सेवी ने अपने नये प्रखंड में योगदान नहीं किया है. डीएम के अनुमोदन के पश्चात मध्यान भोजन योजना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार ने […]

विज्ञापन

कटिहार : जिला पदाधिकारी के आदेश के बाद मध्यान्ह योजना के जिला व प्रखंड साधनसेवी का स्थानांतरण कर दिया गया है. स्थानांतरण के 10 दिन बाद भी अधिकांश प्रखंड साधन सेवी ने अपने नये प्रखंड में योगदान नहीं किया है. डीएम के अनुमोदन के पश्चात मध्यान भोजन योजना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार ने 27 सितंबर को स्थानांतरण आदेश जारी किया है.

डीपीओ की ओर से जारी आदेश में साफ कहा गया है कि यह स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा. विश्वस्त सूत्रों के अनुसार अब तक अधिकांश साधन सेवी ने अपने नये प्रखंड में योगदान नहीं किया है. जानकारों की मानें तो कुछ रसूख वाले साधन सेवी प्रखंड बदलने से खुश नहीं है.
ऐसे साधन सेवी रसूख के बल पर स्थानांतरण आदेश अपने मनोनुकूल बदलाव चाहते हैं. एमडीएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनोज कुमार ने गुरुवार को बताया कि अब तक कितने साधन सेवी स्थानांतरित प्रखंड में योगदान किये हैं. इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. दूसरी तरफ एमडीएम के डीपीओ संजय कुमार ने बताया कि कई साधन सेवी ने आदेश के आलोक में योगदान किया है. बाढ़ आदि को लेकर आदेश के अनुपालन में कुछ विलंब हुआ है. जल्द ही आदेश का अनुपालन होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन