एसएनसीयू वार्ड में महिला से वार्ड अटेंडेंट ने की छेड़खानी

कटिहार : सदर अस्पताल में महिला अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है. ताजा मामला बुधवार की देर रात एसएनसीयू वार्ड में घटी. जहां अपने बच्चे को दूध पिलाने के लिए पहुंची मां के साथ एसएनसीयू वार्ड में कार्यरत वार्ड अटेंडेंट पर छेड़खानी का आरोप लगा. छेड़खानी का विरोध करते हुए महिला वार्ड […]
कटिहार : सदर अस्पताल में महिला अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है. ताजा मामला बुधवार की देर रात एसएनसीयू वार्ड में घटी. जहां अपने बच्चे को दूध पिलाने के लिए पहुंची मां के साथ एसएनसीयू वार्ड में कार्यरत वार्ड अटेंडेंट पर छेड़खानी का आरोप लगा. छेड़खानी का विरोध करते हुए महिला वार्ड से बाहर निकल गयी. गुरुवार को जब सुबह महिला ने आपबीती परिवार वालों को सुनाई तो परिवार वाले आक्रोशित हो उठे और एसएनसीयू वार्ड के बाहर हंगामा शुरू कर दिया. दरअसल छोटी बथनाहा की रहने वाली एक महिला ने एक सप्ताह पूर्व अपने नवजात बच्ची को एसएनसीयू वार्ड में भर्ती करायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




