बिहार : कटिहार में कांवरियों से भरी बस पलटी, एक की मौत, आधा दर्जन जख्मी

कटिहार : बिहारमें कटिहार केसमेलीमें पोठिया ओपी क्षेत्र के फारबिसगंज- कुर्सेला एसएच-77 मार्ग स्थित नरहैया गांव समीप सोमवार की सुबह नेपाल से देवघर जा रही कांवरियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गयी. इससे एक ट्रेवल एजेंट की मौके पर मौत हो गयी.जबकि, आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. सभी घायलों को स्थानीय लोगों के […]
कटिहार : बिहारमें कटिहार केसमेलीमें पोठिया ओपी क्षेत्र के फारबिसगंज- कुर्सेला एसएच-77 मार्ग स्थित नरहैया गांव समीप सोमवार की सुबह नेपाल से देवघर जा रही कांवरियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गयी. इससे एक ट्रेवल एजेंट की मौके पर मौत हो गयी.जबकि, आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से स्वास्थ्य केंद्र समेली में प्राथमिक उपचार के ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब छह बजे कुर्सेला-फारबिसगंज एसएच-77 मार्ग पर नरहैया गांव समीप नेपाल के सप्तरी जिले के नगरपालिका के वार्ड संख्या- आठ के बरसेन एवं सिमराहा सहित नेपाल के अन्य गांव से लगभग 70 कांवरियों से भरी ओवर लोड बस देवघर जाने के दौरान अनियंत्रित हो पलट गयी. घटना में ट्रेवल एजेंट सुभकलाल ठाकुर उम्र-55 वर्ष साकिन-काचन बस के नीचे दब जाने से मौके पर मौत हो गयी. वहीं घटना में तेजनारायण यादव उम्र-45 वर्ष, रूबी देवी उम्र-28 वर्ष, सुकना देवी उम्र-50 वर्ष, शिला देवी उम्र-50 वर्ष, प्रदीप साह उम्र-15 वृष, बच्चा मंडल उम्र-55 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
घटना की सूचना पाकर ओपी प्रभारी दीप नारायण यादव, सआनि सर्वजीत शर्मा, दिनेश चौधरी,अरुण सिंह सदल बल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र समेली भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की हालत बेहतर बताया. वहीं, घटना की सूचना पर समेली प्रखंड विकास पदाधिकारी सतेंद्र सिंह, अंचलाधिकारी राजेश कुमार घटनास्थल पहुंच कर घटना का जायजा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




