भीषण अगलगी में 13 घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति जली

Updated at : 10 May 2025 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
भीषण अगलगी में 13 घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति जली

भीषण अगलगी में 13 घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति जली

विज्ञापन

कटिहार जिले के मनसाही प्रखंड के चितौरिया पंचायत के वार्ड चार के बांध टोला गांव में शनिवार की सुबह करीब तीन बजे अचानक आग लग जाने से 13 घर जलकर राख हो गया. हालांकि आग की सूचना मिलते ही मनसाही थाना में उपलब्ध अग्निशमन वाहन घटना स्थल पर पहुंची वहीं जिला मुख्यालय से भी अग्निशमन वाहन पहुंच गयी. आग पर काबू पाया गया. तब तक तेरह घर जलकर राख हो गये. इस अगलगी में आभूषण, नगद राशि, अनाज, घर के रोजमर्रा के समान सहित लगभग तीस लाख की संपत्ति जलकर राख हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही मनसाही थानाध्यक्ष अनिल कुमार दास, हलका कर्मचारी चंद्रमा सिंह, समाजसेवी तजमुल हक, दीपनारायण पासवान, गौतम सिंह, खुर्शीद आजाद, आदि घटना स्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया. प्रखंड प्रमुख सुषमा देवी, तजमुल हक ने पीड़ित परिवारों को अपने स्तर से राशन, कपड़ा, पॉलीथिन आदि उपलब्ध कराया. आगलगी में अबुजर, उमर, महबूद, मकसूद ,मुमताज, जाहिद, आमिर, सुल्तान,खुर्शीद, एनताज, रहीम, नूरसय, साकीम आदि के घर जलकर राख हो गया है. सभी परिवार खुले आसमान तले जीवन गुजर बसर करने को मजबूर हो गये है. प्रशासन से अग्निपीड़ितों ने शीघ्र मुआवजा राशि उपलब्ध रकाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन