सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद किया सड़क जाम
Updated at : 14 Mar 2019 7:31 AM (IST)
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर : बीते रात जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर सिकंदरा थाना क्षेत्र के बिछवे गांव के पास सड़क दुर्घटना में हुए महेंद्र मांझी मौत के बाद परिजनों ने बुधवार को शव के साथ जमुई-खड़गपुर मुख्य मार्ग को केनुहट चौक घंटों जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार मृतक लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के केनुहट महादलित टोला का रहने […]
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर : बीते रात जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर सिकंदरा थाना क्षेत्र के बिछवे गांव के पास सड़क दुर्घटना में हुए महेंद्र मांझी मौत के बाद परिजनों ने बुधवार को शव के साथ जमुई-खड़गपुर मुख्य मार्ग को केनुहट चौक घंटों जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार मृतक लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के केनुहट महादलित टोला का रहने वाला है. सड़क जाम कर देने से उक्त मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया.
दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. इसकी सुचना पाते ही एएसआइ जितेंद्र प्रसाद, विश्वनाथ राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी अतुल प्रसाद वहां पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया. तत्काल मृतक के आश्रित को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपया दिलवाया गया.
इसके अलावे बीडीओ ने अन्य सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया. घटना के बाबत जानकारी मिली कि मृतक अपने भतीजा के शादी में भाग लेने सिकंदरा की ओर जा रहा था. उसके साथ दर्जन भर बराती डीजे गाड़ी पर ही सवार होकर जा रहे थे. जिसमें नौ लोग जख्मी भी हुए है. सभी लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के अगल-बगल गांव के रहने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




