ePaper

कटिहार : नौ महिला व एक पुरुष शराब तस्कर गिरफ्तार, 331 पीस ट्रेटा पैक शराब बरामद

Updated at : 27 Feb 2019 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
कटिहार :  नौ महिला व एक पुरुष शराब तस्कर गिरफ्तार, 331 पीस ट्रेटा पैक शराब बरामद

कटिहार : होली आगमन को लेकर शराब तस्कर शराब की खेप कटिहार लाने की कवायद में जूट गयी. जिस क्रम में उत्पाद टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में बंगाल निर्मित विदेशी शराब जब्त किया है. बताते चले कि यह कार्रवाई नव पदस्थापित उत्पाद अधीक्षक केशव झा के निर्देश पर राधिकापुर कटिहार पैसेंजर ट्रेन में […]

विज्ञापन
कटिहार : होली आगमन को लेकर शराब तस्कर शराब की खेप कटिहार लाने की कवायद में जूट गयी. जिस क्रम में उत्पाद टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में बंगाल निर्मित विदेशी शराब जब्त किया है.
बताते चले कि यह कार्रवाई नव पदस्थापित उत्पाद अधीक्षक केशव झा के निर्देश पर राधिकापुर कटिहार पैसेंजर ट्रेन में उत्पाद टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में बंगाल निर्मित विदेशी शराब जब्त किया है. उत्पाद पुलिस ने उक्त मामले में नौ महिला सहित एक पुरुष को गिरफ्तार किया है.
उत्पाद अधीक्षक केशव कुमार झा के निर्देश पर उत्पाद निरीक्षक ज्योति भूषण के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम कचना रेलवे स्टेशन पर पहुंची. राधिकापुर- कटिहार पेसेंजर ट्रेन के कचना रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही उत्पाद टीम ट्रेन में सवार हुई और ट्रेन में सघन चेकिंग अभियान चलाया.
जिस क्रम में उत्पाद टीम को भारी सफलता हाथ लगी. उत्पाद टीम ने ट्रेन से नौ महिला तस्कर सहित एक पुरुष तस्कर को गिरफ्तार किया. उत्पाद टीम ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से 331 पीस ट्रेटा पैक विदेशी शराब बरामद किया.
उत्पाद पुलिस निरीक्षक ज्योति भूषण ने बताया कि गिरफ्तार महिलायें व पुरुष अपने शरीर में चिपकाकर ट्रेटा पैक की शराब कटिहार ला रहे थे. जिस क्रम में उत्पाद टीम के हत्थे चढ़ा. गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उत्पाद अधीक्षक श्री केशव ने बताया कि संभवत: होली की तैयारी को लेकर भारी मात्रा में शराब की तस्करी की जा रही थी. छापेमारी कर नौ महिला सहित एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन