ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल, काम ठप परेशान रहे लोग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2018 6:21 AM
कटिहार : अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनर तले कटिहार प्रमंडल के ग्रामीण डाक सेवक मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. कटिहार प्रधान डाक घर के प्रांगण में डाक कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर दी. इससे डाक विभाग को लाखों की क्षति पहुंचने का अनुमान है. कटिहार प्रमंडल में […]
कटिहार : अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनर तले कटिहार प्रमंडल के ग्रामीण डाक सेवक मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. कटिहार प्रधान डाक घर के प्रांगण में डाक कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर दी. इससे डाक विभाग को लाखों की क्षति पहुंचने का अनुमान है. कटिहार प्रमंडल में 243 ब्रांच के 556 कर्मी इस हड़ताल में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं.
हड़ताल के कारण स्पीड पोस्ट, पार्सल रजिस्ट्री पत्र, कैश ऑन डिलिवरी आदि कार्यों पर प्रभाव पड़ा है. संघ के सचिव सुरेश प्रसाद ने बताया कि ग्रामीण डाक सेवक की हड़ताल पर जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में किसी प्रकार का कोई कार्य नहीं किया जा रहा है. हड़ताल पर रहने से ग्रामीण क्षेत्र में पूरी तरह से कार्य बाधित है. आने वाले समय में इनका प्रभाव शहरी क्षेत्र पर भी देखने को मिलेगा.
सचिव प्रसाद ने बताया कि यदि जल्द हमारी मांगें पूरी नहीं की गयी तो आगे की रणनीति संघ द्वारा तय की जायेगी. मौके पर विजय राय, रंजीत कुमार, रति मोहन किशोर, शंभू शरण गुप्ता, मुकेश कुमार, मुकेश यादव, मो जुबेर, गजेंद्र यादव, सुमन परिहार, राम नरेश चौधरी, गौतम पासवान आदि हड़ताल पर बैठे रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










