घरेलू विवाद में पत्नी ने लगायी फांसी, सदमे में पति ने खा लिया जहर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Dec 2017 8:24 PM

विज्ञापन

कटिहार : कोढ़ा थाने की गेड़ाबाड़ी बस्ती में पारिवारिक विवाद में 25 वर्षीया महिला ने गले में फांसी का फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली. पत्नी की आत्महत्या से आहत पति ने भी जहर खाकर अपनी जान दे दी. रविवार को घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के […]

विज्ञापन

कटिहार : कोढ़ा थाने की गेड़ाबाड़ी बस्ती में पारिवारिक विवाद में 25 वर्षीया महिला ने गले में फांसी का फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली. पत्नी की आत्महत्या से आहत पति ने भी जहर खाकर अपनी जान दे दी. रविवार को घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

जानकारी के मुताबिक, गेड़ाबाड़ी बस्ती निवासी दशरथ मंडल के पुत्र अखिलेश मंडल (32) व उसकी पत्नी प्रमिला देवी (25) उर्फ पारो के बीच किसी बात को लेकर शनिवार को विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि आधी रात को प्रमिला ने गले में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. पत्नी प्रमिला की मौत बाद के अखिलेश मंडल ने भी सदमे में आकर विषाक्त पदार्थ खा लिया. इससे उसकी भी मौत हो गयी. घटना की जानकारी परिवार के लोगों को तब हुई, जब रविवार को दशरथ मंडल अपने बेटे-बहू को देखा. घबड़ाहट में दशरथ मंडल घर छोड़ कर फरार हो गया. आसपास के लोगों को जब घटना की सूचना मिली, तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी.

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अनोज कुमार, पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार पासवान ने प्रमिला के मायके वालों को सूचना दी और जांच-पड़ताल के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सूचना पाकर प्रमिला के पिता धरमेली गांव निवासी सहदेव मंडल गेड़ाबाड़ी बस्ती पहुंचे. उन्होंने बताया कि बेटी ने कभी पारिवारिक विवाद की जानकारी नहीं दी. सहदेव मंडल के फर्द बयान पर थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है. अखिलेश व प्रमिला की एक वर्ष की बेटी निक्की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन