सांसद ने सदर अस्पताल की बदहाल हालत का मामला उठाया

Updated:
विज्ञापन
सांसद ने सदर अस्पताल की बदहाल हालत का मामला उठाया

सांसद ने सदर अस्पताल की बदहाल हालत का मामला उठाया

विज्ञापन

कटिहार सांसद तारिक अनवर ने गुरुवार को लोकसभा में सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र कटिहार में सदर अस्पताल सहित कई अस्पतालों में गंभीर अव्यवस्था और संसाधनों की कमी बनी हुई है. जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने बताया कि सांसद अनवर ने कहा कि सदर अस्पताल में ड्यूटी रोस्टर कई महीनों से रिवाइज नहीं हुआ है. शिफ्ट हो चुके डॉक्टरों के नाम भी डिस्प्ले बोर्ड में लिखे हुए हैं. ऐसे में अस्पताल में आने वाले मरीज भ्रमित हो रहे हैं. सांसद ने सरकार से मांग की है कि स्पेशलिस्ट डॉक्टर की कमी को पूरा किया जाय. बुनियादी सुविधाओं पर संज्ञान लिया जाय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन