कांग्रेस के साथ मिलकर गुजरात में चुनाव लड़ेगी राकांपा : तारिक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2017 6:05 PM
कटिहार : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बाहर करने के लिए कांग्रेस के साथ मिलकर गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ेगी. राकांपा महासचिव और कटिहार से सांसद तारिक अनवर ने आज कहा कि भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए राकांपा कांग्रेस के साथ मिलकर गुजरात चुनावों में चुनाव लड़ेगी. […]
कटिहार : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बाहर करने के लिए कांग्रेस के साथ मिलकर गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ेगी. राकांपा महासचिव और कटिहार से सांसद तारिक अनवर ने आज कहा कि भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए राकांपा कांग्रेस के साथ मिलकर गुजरात चुनावों में चुनाव लड़ेगी.
तारिक अनवर ने दावा किया कि गुजरात के लोग परिवर्तन चाहते हैं. वहां के लोगों का भाजपा से मोह भंग हो चुका है अब वे सत्ता परिवर्तन कर इस दल को हटाना चाहते है. उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा गुजरात चुनाव की तिथि अलग से जारी किये जाने पर सवाल उठाया और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री चुनाव के पूर्व कुछ घोषणा करना चाहते थे इसलिए आयोग द्वारा तारीख की घोषणा में विलंब किया गया.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुट वाले जदयू को चुनाव चिह्न तीर मिल जाने के बारे पूछे जाने पर तारिक ने कहा कि इसका बहुत फायदा नीतीश कुमार को आने वाले विधानसभा या लोकसभा चुनाव में नहीं मिलने वाला है क्योंकि सही मामलों में जदयू शरद यादव के प्रयास का फल है. तीर चुनाव चिह्न पर पहला हक शरद यादव जी का बनता है.
तारिक अनवर ने कहा कि जिन राज्यों में अब चुनाव होने वाले हैं उसमें पता चल जायेगा कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अब आम लोगों की क्या धारणा है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र जय शाह की कंपनी की आमदनी अचानक बढ़ने के बारे में तारिक ने कहा कि इस मामले को लेकर संपूर्ण भाजपा का एक हो जाना दर्शाता है कि उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है.
उन्होंने पटना उच्च न्यायालय द्वारा बिहार नियोजित शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन की वकालत किये जाने का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील की कि वह अदालत के निर्णय का सम्मान करते हुए इसे लागू करें.
ये भी पढ़ें… गुजरात में ऑटो रिक्शा की सवारी करेंगे शरद यादव, नयी पार्टी का नाम बताने से किया इंकार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










