राहत की मांग को ले सड़क जाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Aug 2017 6:18 AM
विज्ञापन
परेशानी. पीने के पानी व भोजन की व्यवस्था नहीं रहने से आक्रोशित हुए लोग बाढ पीडितों ने मनिहारी- कटिहार मुख्य सडक जाम कर विरोध जताया. दो स्थानों पर सडक जाम कर दिये जाने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. मनिहारी : प्रखंड के नारायणपुर और लाल बाग मुख्य सडक को बाढ पीडितों […]
विज्ञापन
परेशानी. पीने के पानी व भोजन की व्यवस्था नहीं रहने से आक्रोशित हुए लोग
बाढ पीडितों ने मनिहारी- कटिहार मुख्य सडक जाम कर विरोध जताया. दो स्थानों पर सडक जाम कर दिये जाने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी.
मनिहारी : प्रखंड के नारायणपुर और लाल बाग मुख्य सडक को बाढ पीडितों ने राहत की मांगो को लेकर जाम कर दिया, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हुई. बाढ पीडितों ने मनिहारी- कटिहार मुख्य सडक जाम कर विरोध जताया. बाढ पीडितो की ओर से दो स्थानों पर सडक जाम किये जाने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इस दौरान आने जाने वालों को काफी परेशानी हुई. लाल बाग चौक पर बाढ़ पीडितों और स्थानीय लोगों में ही आपस में मारपीट भी हुई. सडक जाम कर रहे बाढ पीडितों ने बताया कि पानी पीने के लिए नही है. भोजन की व्यवस्था नहीं की गयी है.
सूखा राशन देने की मांग की. अस्थायी शौचालय निर्माण की मांग की हैं. सडक जाम की सूचना पर सीओ संजीव कुमार पहुंचें. सीओ ने लाल बाग और नारायणपुर में बाढ पीढीतों को जल्द राहत का आश्वासन दिया. इसके बाद बाढ पीडितों ने सडक जाम हटाया. बीडीओ श्री राम पासवान ने भी बाढ पीडितों से मिलकर सम्स्याओं की जानकारी ली. बीडीओ ने हर संभव सहायता का सहयोग किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










