लोग हंगामा व तोड़फोड़ पर उतरे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Aug 2017 6:38 AM

विज्ञापन

बाढ़. राहत शििवर चलाने के नाम पर हो रही खानापूर्ति, स्थिति विस्फोटक कई प्रखंडों में बाढ़पीड़ितों ने किया हंगामा आजमगनर : राहत सामग्री नहीं मिलने से शनिवार को प्रखंड कार्यालय में सैकड़ों की तादाद में पहुंचे बाढ़पीड़ितों ने कार्यालय में तोड़फोड़ की. बाढ़पीड़ितों ने पिछले पांच दिनों से एक भी दाना सरकारी राहत नहीं मिलने […]

विज्ञापन

बाढ़. राहत शििवर चलाने के नाम पर हो रही खानापूर्ति, स्थिति विस्फोटक

कई प्रखंडों में बाढ़पीड़ितों ने किया हंगामा
आजमगनर : राहत सामग्री नहीं मिलने से शनिवार को प्रखंड कार्यालय में सैकड़ों की तादाद में पहुंचे बाढ़पीड़ितों ने कार्यालय में तोड़फोड़ की. बाढ़पीड़ितों ने पिछले पांच दिनों से एक भी दाना सरकारी राहत नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. बाढ़पीड़ितों ने बीडीओ व प्रमुख के दफ्तर में तोड़फोड़ की. आक्रोशित भीड़ को हटाने के लिए लिए पुलिस ने लाठियां भी चटकायीं, तब जाकर भीड़ को काबू में किया जा सका. बीडीओ पूरण साह व थाना प्रभारी शंकर शरण दास ने बताया कि वे लोग बाढ़पीड़ितों की सुरक्षा व उनकी मदद में लगे हुए हैं, बावजूद बाढ़पीड़ितों ने तोड़फोड़ की. तोड़फोड़ करने वाले प्रखंड क्षेत्र के देवगांव पंचायत के बताये जा रहे हैं. प्रमुख एस गुप्ता ने कहा कि प्रशासन बाढ़पीड़ितों को हर संभव राहत उपलब्ध करा रहे हैं.
बावजूद ऐसी घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. वैसे लोगों को चिह्नित कर प्रशासन मामला दर्ज करे. वहीं बाढ़पीड़ितों को कहना था कि प्रशासन राहत सामग्री देने के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है. अधिकारी व जनप्रतिनिधि मदद करने का ढाेंग कर रहे हैं. हजारों लोग सड़क किनारे, तटबंधों पर भूखे प्यासे दिन गुजार रहे हैं. राहत सामग्री के नाम पर उन्हें मुठ्ठी भर चूड़ा-गुड़ देकर संतुष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है.
हसनगंज में बाढ़पीड़ितों ने किया हंगामा
हसनगंज. प्रखंड क्षेत्र में आयी बाढ़ में लोग चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं. बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होने से तबाही का मंजर साफ दिखने लगा है. जान माल सहित फसलों के नुकसान से लोग बर्बाद हो चुके हैं. छोटे-छोटे बच्चे भूखे प्यासे बिलख रहे हैं. यूं तो प्रशासन ने जगह जगह राहत शिविर लगाया है. उसके बावजूद कई ऐसे गांव हैं, जहां अभी तक राहत शिविर नहीं लगा है. इसको लेकर ढेरुआ पश्चिम टोला, मंझला टोला, मंसूरगंज, पुराना ढेरुआ, खरबन्ना सहित कई गांव से आये लोगों ने अंचल कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया. ग्रामीणों ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि राहत शिविर में पर्याप्त भोजन नहीं मिलता है. मार्ग अवरुद्ध हुए गांव में अभी तक न ही राहत शिविर खुला है और न ही नाव की व्यवस्था की गयी है. लोग पानी के बीच नारकीय जीवन जी रहे हैं.
मनिहारी. प्रखंड के कुमारीपुर पंचायत के बाढ़ पीडित राहत की अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर गये. बाढ़पीड़ितों ने मनिहारी-कटिहार मुख्य सड़क कुमारीपुर के पास जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. बाढ़पीड़ितों की ओर से सड़क जाम किये जाने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. मनिहारी थाना क्षेत्र की कुमारीपुर सड़क दो घंटे से अधिक देर तक जाम रही. यात्रियों को पैदल भी चलना पड़ा. सड़क जाम कर रहे बाढ़पीड़ितों ने बताया कि कुमारीपुर के सोहराडांगी, बोरनी, चौरा, गडीगुटी, बैरगाछी आदि गांवो के बाढ़पीड़ितों को सहायता कुछ भी नहीं मिल रही हैं. इन गांवों से पांच किमी दूर कुमारीपुर उच्च विद्यालय में भोजन का शिविर चलाया जा रहा है. वहां भी सभी बाढ़पीड़ितों को भोजन नहीं मिल रहा हैं. नाव की व्यवस्था नही हैं. पीने के लिए पानी नही है. भोजन की व्यवस्था गांव में अब तक नहीं की गयी है. भाजपा नेता अमित चौबे ने बाढ़पीड़ितों की मांग पर मनिहारी प्रशासनिक पदाधिकारी से बात की. भाजपा नेता श्री चौबे के आश्वासन पर जाम हटाया गया. श्री चौबे ने बताया कि कुमारीपुर पंचायत बाढ़ से काफी प्रभावित हैं. उन्होंने कुमारीपुर में जल्द भोजन शिविर खोलने व नाव देने की मांग की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन