बाढ़ में बह गये तीनों युवकों का मिला शव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Aug 2017 6:37 AM
मनसाही : थाना क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के वार्ड संख्या 10 कुरेठा टोला निवासी नरेश कुमार मंडल (19) पिता स्व बेसरी मंडल, सुबोल कुमार मंडल (20) पिता स्व आनन्दी मंडल, मुन्ना कुमार मंडल (22) पिता मोहन मंडल का शव शनिवार को काफी खोजबीन के बाद मिला. सुबह से ही तीनाें युवकों का शव खोजा जा […]
मनसाही : थाना क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के वार्ड संख्या 10 कुरेठा टोला निवासी नरेश कुमार मंडल (19) पिता स्व बेसरी मंडल, सुबोल कुमार मंडल (20) पिता स्व आनन्दी मंडल, मुन्ना कुमार मंडल (22) पिता मोहन मंडल का शव शनिवार को काफी खोजबीन के बाद मिला. सुबह से ही तीनाें युवकों का शव खोजा जा रहा था. शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे कुरेठा से मजगामा गांव जाने के क्रम में धनपाड़ा स्कूल के समीप कल्वर्ट के समीप बाढ़ की तेज धार में तीनों युवक बह गये थे.
घटना की जानकारी धनपाड़ा के कुछ ग्रामीण ने कुरेठा के लोगों को दी थी. तीनों युवक के परिजन सहित अन्य गांव के लोग शव खोजने में जुटे थे. जब तीनों युवक में से कोई नहीं मिला, तो इसकी सूचना मनसाही पुलिस व पंचायत के मुखिया को दी गयी. मौके पर मनसाही थाना प्रभारी कृष्णा प्रसाद सिंह व मुखिया मुकेश कुमार उरांव ने ग्रामीणों के द्वारा खोजवाने के बाद नहीं मिला. रात हो जाने के कारण ग्रामीणों ने सुबह का इंतजार करने लगे. सुबह होते ही ग्रामीण नाव के द्वारा डूबे युवक को खोजने के दौरान एक-एक करके लाश मनसाही क्षेत्र में मिलने लगा.
शनिवार को तीनों युवकों का लाश मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. थानाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद सिंह ने लाश को अपने कब्जा में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर हस्पताल भेज दिया. दूसरी ओर मृतक तीनों युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. तीनों मृतक गरीब परिवार से था. नरेश कुमार मंडल भाई में अकेला था. एक ही बहन है. सुबोल कुमार मंडल भाई में सबसे छोटा व अकेला था. उससे बड़ी छह बहन है. जबकि मुन्ना कुमार मंडल भाई में अकेला था व एक बहन है. इन युवकों के परिजनों पर दुखों का पहाड़ बाढ़ ने उत्पन्न कर दिया हैं. शव खोजने के क्रम में गांव के लोगों की भीड़ मौके पर जुटी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










