पांचवें दिन भी रद्द रहीं 77 ट्रेनें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2017 4:31 AM
विज्ञापन
एनजेपी, कोलकाता के लिए नहीं चल पायी ट्रेन बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में एक मात्र पैसेंजर राधिकापुर ट्रेन चलायी गयी कटिहार : जिले में आयी प्रलयंकारी बाढ़ के कारण कटिहार रेल मंडल पूरी तरह प्रभावित हो गया है. कटिहार से पूर्वोत्तर राज्य सहित बंगाल रेल खंड पर दो दर्जन से अधिक स्थानों पर रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त […]
विज्ञापन
एनजेपी, कोलकाता के लिए नहीं चल पायी ट्रेन
बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में एक मात्र पैसेंजर राधिकापुर ट्रेन चलायी गयी
कटिहार : जिले में आयी प्रलयंकारी बाढ़ के कारण कटिहार रेल मंडल पूरी तरह प्रभावित हो गया है. कटिहार से पूर्वोत्तर राज्य सहित बंगाल रेल खंड पर दो दर्जन से अधिक स्थानों पर रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया था. रेल प्रशासन के निर्देश पर गुरुवार तक 77 ट्रेनें निरस्त की गयी थीं. कटिहार-राधिकापुर पैसेंजर ट्रेन का शुक्रवार को परिचालन आंरभ कर दिया गया. संभावना जतायी जा रही है कि शनिवार को कटिहार मालदा रूट पर भी ट्रेनों का परिचालन आंरभ हो जायेगा. कटिहार रेल मंडल का पूर्वोत्तर सहित अन्य राज्यों से भी रेल संपर्क टूट गया है. पूर्वोत्तर राज्य का बिहार के कटिहार सहित अन्य राज्यों से भी संपर्क पूरी तरह से टूट गया है.
पांचवे दिन भी कटिहार रेलवे रूट बंद रहने के कारण रेल यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. कटिहार- मालदा रेलखंड पर रेलवे ट्रैक को दुरुस्त किया जा रहा है. संभवत: देर रात तक रेलवे ट्रैक को दुरुस्त कर शनिवार को इस रूट पर ट्रेन का आवागमन हो सकता है. इधर, शुक्रवार को 77 ट्रेनों रद्द रहीं.
दिल्ली के लिए चल रहीं महज दो ट्रेनें
कटिहार रेल मंडल के पूर्वोत्तर राज्य से संपर्क टूटने के बाद कटिहार रेल मंडल से महज दो ट्रेन ही दिल्ली के लिए चल रही है. कटिहार से खुलने वाली आम्रपाली तथा जोगबनी से खुलने वाली सीमांचल जो जोगबनी रेलवे प्लेटफाॅर्म पर पानी जम जाने के कारण इसे शॉट टर्मिनेट कर इसे फारबिसगंज से चलया जा रहा है. दिल्ली के लिए महज दो ट्रेन चलने के कारण उक्त ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ है.
यात्री अब भी जहां-तहां हैं फंसे हुए
दिल्ली से पूर्वोत्तर की ओर जाने वाले यात्री अभी भी बाढ़ के कारण सड़क व रेल मार्ग बंद हो जाने के कारण इस रूट में ही कहीं न कहीं फंसे हुए है. रेल व सड़क मार्ग बंद होने के कारण जो यात्री दिल्ली से कटिहार तक पहुंच गये है वह आगे का सफर नही कर पाने के कारण उनकी स्थिति भी काफी दयनीय हो गयी है. राहत शिविर, एनजीओ, तथा रेल प्रशासन की ओर से चलाये जा रहे मदद महज उंट के मुंह में जीरा को फोरन दिख रहा है. जिस कारण उन यात्रियों की स्थिति काफी बदतर हो गयी है.संभवत: शनिवार को कटिहार मालदा, एन जेपी से दालकोला रूट पर रेल का परिचालन होने से यात्रियों की परेशानी संभवत: कुछ कम होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










