कालाबजारी का 10 कमर्शियल गैस सिलिंडर बरामद, दो गिरफ्तार

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 07 Jun 2026 7:11 PM

विज्ञापन

थाना पुलिस व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की संयुक्त कार्रवाई के दौरान मिली सफलता

विज्ञापन

कुरसेला. थाना पुलिस व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की संयुक्त कार्रवाई में रविवार को एनएच 31 पर कबीर मठ के समीप डाला वाले टोटो से अवैध 10 कमर्शियल गैस सिलिंडर बरामद किया है. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. गैस सिलिंडर बरामद करते हुए पुलिस ने प्रयोग में लाया गया डाला वाला एक टोटो भी जब्त किया है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों मनोज कुमार साह 48 वर्ष पिता देवन साह ग्राम बरारी दुर्गा मंदिर थाना बरारी कटिहार व कन्हैया साह 41 वर्ष पिता चौरासी साह ग्राम रानीतालाब थाना जीरोमाइल जिला भागलपुर से पूछताछ कर रही है. आरोपियों को जालसाजी, कालाबजारी जमाखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. कुरसेला थाना में इन आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार, अवैध कमर्शियल 10 गैस सिलिंडर को टोटो से बरारी से नवगछिया ले जाया जा रहा था. एमओ कुरसेला कुमार किंचित ने बताया कि बरामद कमर्शियल गैस सिलिंडर जांच में अवैध पाया गया है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि स्थानीय भारत गैस एजेंसी कुरसेला की भूमिका मामले में संदिग्ध पायी जा रही है. मामले में गैस कालाबजारी को लेकर सघन पड़ताल की जा रही है. एमओ ने बताया कि जांच में दोषी पाये जाने वाले को बक्सा नहीं जायेगा. प्रकरण में यह भी पता किया जा रहा है कि कालाबजारी का धंधा कितने दिनों से चला आ रहा था. उधर कालाबजारी के गैस सिलिंडर बरामद होने से हड़कंप मच गया है. आमजनों में कालाबजारी का गैस सिलिंडर बरामद होना चर्चा का विषय बना हुआ है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन