Bihar: कटिहार में फंदे से लटका मिला इंटर परीक्षार्थी का शव, खुदकुशी या हत्या? पुलिस सुलझाएगी गुत्थी

Updated at : 04 Feb 2023 10:34 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar: कटिहार में फंदे से लटका मिला इंटर परीक्षार्थी का शव, खुदकुशी या हत्या? पुलिस सुलझाएगी गुत्थी

Bihar News: कटिहार में एक इंटर परीक्षार्थी का शव फंदे से लटका मिला. पुलिस इसे प्रथम दृष्टि में खुदकुशी मान रही है लेकिन परिजनों का आरोप है कि छात्र की हत्या की गयी है और उसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है.

विज्ञापन

Bihar News: कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ले में इंटर में पढ़ने वाले एक छात्र की संदेहास्पद स्थिति में लाश मिलने से शुक्रवार की देर शाम इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

लॉज में रहकर इंटर का एग्जाम दे रहा था मृतक

मृतक छात्र के पिता मदन कुमार ने बताया कि वो लोग कटिहार के आजमनगर स्टेशन रोड के निवासी है. उसका पुत्र सुजल कुमार शहर के रामनगर मोहल्ले में लॉज में रहकर इंटर कॉमर्स की पढ़ाई कर रहा था. उन्होंने बताया कि उसके पुत्र का परीक्षा चल रहा है और वह कॉमर्स का परीक्षा में शनिवार को शामिल होता. उन्होंने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उसके पुत्र सुजल की लाश लॉज के कमरे में फंदे से लटकी हुई है. आनन- फानन में सभी लोग पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी.

हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास- पिता का आरोप

नगर थाना पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. मृतक के पिता ने कहा कि मेरा पुत्र आत्महत्या कर ही नहीं सकता है. किसी ने उसकी हत्या कर फंदे से शव को लटका दिया है. हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि पिछले रविवार को पुत्र से बात हुई थी सब कुछ ठीक-ठाक था. फिर ऐसी क्या बात हो गई उसका पता पुलिस को लगाना है. उन्होंने पुलिस से जांच कर मामले का उद्भेदन करने की मांग की है. घटना के बाद से मृतक छात्र के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो रहा है.

Also Read: बिहार इंटर परीक्षा: जेल में मिला एडमिट कार्ड, अब रोज गार्ड पहुंचा रहा सेंटर, कैदी अमित भी दे रहा एग्जाम
पुलिस ने कहा छात्र ने आत्महत्या की है

नगर थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की प्रथम दृष्टा छात्र के आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस हर पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन