सुपर लीग के रोमांचक मैच में यूथ ने विजन को दो विकेट से हराया

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 24 Jan 2026 5:25 PM

विज्ञापन

विजन यूथ क्रिकेट क्लब ने विजन क्रिकेट क्लब को हुए रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से हरा दिया.

विज्ञापन

भभुआ सदर. महाराणा प्रताप कॉलेज स्टेडियम मोहनिया में जूनियर क्रिकेट सुपर लीग में शनिवार को विजन यूथ क्रिकेट क्लब ने विजन क्रिकेट क्लब को हुए रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से हरा दिया. सुबह विजन सीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.1 ओवर में 152 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. इसमें आकाश सहनी ने 37 रन, अयान सिंह 32 रन, अंशु आर्या 29 रन और आर्सनल खान व शिवम ने 18-18 रन बनाये. विजन यूथ की ओर से कप्तान वसीम अख्तर, अंकित कुमार व एकबाल अहमद 2-2 और सुधांशु रंजन व मनीष 1-1 विकेट झटकने में कामयाब रहे. इसके जवाब में विजन सीसी के 152 रनों के चुनौती पूर्ण स्कोर का पीछा करते हुए विजन यूथ की टीम ने 27.4 ओवरों में 155 रन बनाकर मैच अपने पक्ष में कर लिया. लेकिन इसके लिए टीम को 8 विकेट गंवाने पड़े. यूथ की जीत में विकेट कीपर कृष राज ने 31 रन, कप्तान वसीम अख्तर 29 रन, मनीष ने 27 रन व संदीप ने 10 रन का योगदान दिया. जबकि, विजन सीसी की ओर से सुमंत पटेल व अर्सलान खान ने 2-2 और रित्विक भारद्वाज व कृष कुमार ने 1-1 विकेट प्राप्त किया. मनीष कुमार को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी पूर्व टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य रविशंकर वर्मा ने प्रदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन