कैमूर: ससुराल के लिए निकली महिला तीन साल के बेटे संग लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

सांकेतिक तस्वीर
कैमूर जिले के चैनपुर से एक विवाहिता अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ ससुराल के लिए निकली और रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई. पिता ने बेटी और नाती की बरामदगी के लिए पुलिस से गुहार लगाई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
kaimur Chainpur Missing Woman : कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मसोई गांव से अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ ससुराल जाने के लिए निकली एक विवाहिता रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई. काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर महिला के पिता ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर पुत्री और उसके बच्चे की बरामदगी की गुहार लगाई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
kaimur News : मायके से निकली, लेकिन ससुराल नहीं पहुंची
मसोई गांव निवासी खिचडू राम ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी 23 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी की शादी वर्ष 2021 में बेलाव थाना क्षेत्र के बड़का गांव निवासी धीरज कुमार से हुई थी. शादी के बाद वह अपने ससुराल में रह रही थी. कुछ दिन पहले वह मायके आई थी.
उन्होंने बताया कि 23 जून की सुबह करीब नौ बजे गुड़िया अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ ससुराल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह वहां नहीं पहुंची.
रिश्तेदारों के यहां भी नहीं मिला कोई सुराग
महिला के ससुराल नहीं पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोगों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के गांवों में काफी तलाश की. इसके बावजूद महिला और उसके बच्चे का कोई पता नहीं चल सका.
थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी
महिला के पिता ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर पुत्री की सकुशल बरामदगी की मांग की है. आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
पुलिस ने शुरू की जांच
थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. महिला और उसके तीन वर्षीय बच्चे की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
Also read ; बांकीपुर से बीजेपी ने बदला उम्मीदवार, अब नीरज कुमार सिन्हा राजद और पीके को देंगे चुनौती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










